फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   vivo s2 india launch price specifications 7050mah battery 50mp sony camera details in hindi

Vivo S2 भारत में लॉन्च: 50MP Sony कैमरा, 3D Curved AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स से मिड-रेंज में मचाएगा तहलका

Thu, 06 Aug 2026 03:27 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 06 Aug 2026 03:27 PM IST
सार

Vivo ने भारतीय बाजार में S सीरीज की वापसी करते हुए नया Vivo S2 लॉन्च किया है। फोन में 50MP Sony कैमरा, 7050mAh बैटरी, 3D Curved AMOLED डिस्प्ले और कई AI फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट का दमदार दावेदार बनाते हैं।

विज्ञापन
vivo s2 india launch price specifications 7050mah battery 50mp sony camera details in hindi
Vivo S2 - फोटो : Vivo

विस्तार

Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय S Series की वापसी करते हुए नया Vivo S2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और AI आधारित स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। नया फोन स्टाइल और परफॉर्मेंस का बैलेंस्ड पैकेज देने का दावा करता है। आइए Vivo S2 के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं। 
विज्ञापन

3D Curved AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

  • Vivo S2 का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। फोन का कैमरा मॉड्यूल नए आइकॉनिक लुक के साथ आता है। यह फोन केवल 7.99mm पतली बॉडी के साथ आता है और इसका वजन केवल 197 ग्राम है जो आपको एक प्रीमियम इन-हैंड फील देगा।
  • विज्ञापन
  • डिवाइस में 6.83-इंच (17.35cm) 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K Ultra HD रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 3000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इसमें सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स भी दिए गए हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

50MP Sony कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग

  • फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 में 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा डुअल वीडियो व्यू फीचर के जरिए दोनों कैमरों से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।
  • कैमरा एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें AI Erase 2.0 के साथ नाइट, पोर्ट्रेट, पैनोरमा, अल्ट्रा एचडी डॉक्यूमेंट, टाइम-लैप्स, स्लो-मो, सूपरमून, प्रो और फूड जैसे कई कैमरा मोड दिए गए हैं।

vivo s2 india launch price specifications 7050mah battery 50mp sony camera details in hindi
एआई फीचर्स से लैस है OriginOS 6 - फोटो : Vivo

7050mAh बैटरी और Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर

  • फोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि Battery Life Extender फीचर लंबे समय तक बैटरी की सेहत बनाए रखने में मदद करती है।
  • परफॉर्मेंस के लिए vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। कंपनी के अनुसार इसका AnTuTu स्कोर 9.7 लाख तक है।
  • फोन में बेहतर कूलिंग के लिए अधिक कुल कूलिंग एरिया दिया गया है, जिससे गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान भी परफॉर्मेंस स्थिर रहती है।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 हुआ लॉन्च: 8,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 के साथ एंट्री
 

IP69 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड मजबूती

vivo S2 सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं बल्कि मजबूत भी है। इसमें IP68 और IP69 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के साथ Military Grade Durability दी गई है, जिससे यह बारिश, धूल और सामान्य झटकों का सामना आसानी से कर सकता है।

Android 16 आधारित OriginOS 6 और AI फीचर्स

  • स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इसमें कई एआई बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें एआई क्रिएशन, एआई कैप्शन, सर्किल टू सर्च, गूगल जेमिनी, एआई स्मार्ट कॉल असिस्टेट, शेक एंड शेयर, ओरिजिन आईलैंड और वीवो ऑफिस किट जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।
  • इन फीचर्स की मदद से यूजर्स कंटेंट लिख सकते हैं, उसका सार तैयार कर सकते हैं, ट्रांसलेट कर सकते हैं, कॉल ट्रांसक्रिप्शन कर सकते हैं और फोन को कंप्यूटर के साथ आसानी से सिंक भी कर सकते हैं।

प्राइस और अवेलिबिलिटी

Vivo S2 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएट की कीमत 39,999 रुपये तय की गई है। जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 49,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया है। यह स्मार्टफोन 11 अगस्त 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे सिल्क व्हाइट, सफायर ब्लू और रेगल ब्रोंज कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। फोन की बिक्री Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट, अमेजन और ऑफिशियल रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी।

यह भी पढ़ें: iQOO Z11 Launch: नए डिजाइन और शानदार प्रोसेसर के साथ आ रहा iQOO Z11; टीजर जारी, जानें भारत में कब देगा दस्तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed