{"_id":"6a75cb569e0bccf96a0e90be","slug":"lpg-ekyc-last-date-16-august-gas-cylinder-booking-subsidy-update-in-hindi-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG eKYC: एलपीजी ग्राहकों के लिए अलर्ट! 16 अगस्त तक नहीं निपटाया ये काम, तो रुक जाएगी गैस बुकिंग और सब्सिडी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
LPG eKYC: एलपीजी ग्राहकों के लिए अलर्ट! 16 अगस्त तक नहीं निपटाया ये काम, तो रुक जाएगी गैस बुकिंग और सब्सिडी
Fri, 07 Aug 2026 05:41 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 07 Aug 2026 05:41 PM IST
सार
LPG eKYC: क्या आपके घर भी रसोई गैस का इस्तेमाल होता है? अगर हां, तो 16 अगस्त से पहले आपको एक बेहद जरूरी काम निपटाना होगा। ऐसा न करने पर आपका सिलेंडर और सब्सिडी दोनों अटक सकते हैं। जानिए घर बैठे इस समस्या से कैसे बचें।
विज्ञापन
फोन से घर बैठे कराएं LPG कनेक्शन का eKYC
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रसोई गैस आज हर भारतीय घर की अहम जरूरत है। लेकिन, अगर आप भी LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से एक जरूरी अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी (eKYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप 16 अगस्त तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं, तो भविष्य में न सिर्फ गैस बुकिंग में रुकावट आ सकती है, बल्कि सब्सिडी का पैसा भी आपके खाते में आना बंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
16 अगस्त है आखिरी मोहलत
देशभर में इन दिनों LPG उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड को अपडेट और सुरक्षित करने के लिए एक बड़ा ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गैस एजेंसियों की ओर से ग्राहकों को लगातार कॉल, एसएमएस और नोटिस के जरिए जागरूक किया जा रहा है। मकसद यह है कि सही ग्राहकों तक ही सेवाएं पहुंचें। अगर आप 16 अगस्त की डेडलाइन से चूक जाते हैं, तो आपको गैस बुकिंग से लेकर अन्य सर्विस पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
किन्हें करानी है सबसे पहले eKYC?
वैसे तो यह प्रक्रिया सभी ग्राहकों के लिए अहम है, लेकिन कुछ लोगों को इसे फौरन कराना चाहिए:- जिन्होंने लंबे अरसे से अपने कनेक्शन की KYC अपडेट नहीं कराई है।
- जिन्होंने हाल ही में अपना मोबाइल नंबर, घर का पता या अन्य कोई जानकारी बदली है।
- वे सभी ग्राहक जिन्हें गैस एजेंसी की तरफ से ई-केवाईसी कराने का एसएमएस (SMS) या कॉल आ चुका है।
चूके तो क्या होगा नुकसान?
तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी अगर eKYC पूरी नहीं होती है, तो एजेंसी के सर्वर पर आपका नया रिकॉर्ड अपडेट नहीं माना जाएगा। इसका सीधा असर आपकी सहूलियतों पर पड़ेगा। नतीजतन, आप गैस सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे और जो सब्सिडी की रकम आपके बैंक खाते में आती है, वह भी रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
एजेंसी जाकर प्रक्रिया कैसे पूरी करें?
अगर आप तकनीकी उलझनों से बचना चाहते हैं, तो यह सबसे आसान तरीका है:- अपनी गैस एजेंसी के दफ्तर जाएं।
- साथ में अपना आधार कार्ड और गैस कनेक्शन की पासबुक जरूर रखें।
- वहां मौजूद कर्मचारी आपके आधार नंबर के जरिए डिटेल्स वेरीफाई करेगा।
- इसके बाद फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) स्कैन के जरिए आपकी ई-केवाईसी पूरी कर दी जाएगी और आपका डेटा अपडेट हो जाएगा।
स्मार्टफोन से घर बैठे कैसे करें eKYC (Online)?
भागदौड़ से बचने के लिए आप इसे ऑनलाइन भी निपटा सकते हैं:- सबसे पहले अपनी गैस कंपनी (जैसे- इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस) की ऑफिशियल वेबसाइट या उनके आधिकारिक मोबाइल एप पर जाएं।
- अपने अकाउंट में लॉग-इन करें और 'eKYC' या 'KYC Update' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां अपना LPG कंज्यूमर नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और अपना आधार नंबर ध्यान से भरें।
- इसके बाद ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन का विकल्प चुनें। आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
अपने साथ तैयार रखें ये जरूरी कागजात
इस काम के लिए आपको कुछ बुनियादी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी:- आधार कार्ड
- गैस कनेक्शन की पासबुक या LPG कंज्यूमर नंबर
- आधार से लिंक किया हुआ चालू मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
- अगर एजेंसी मांगे तो कोई अन्य पहचान पत्र या एड्रेस प्रूफ
- नोट: अगर आपका मौजूदा मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो पहले उसे अपडेट कराएं ताकि OTP आने में कोई रुकावट न आए।
सावधानी और बचाव
- लास्ट मिनट का इंतजार न करें: 16 अगस्त का इंतजार किए बिना यह काम जल्द निपटा लें, ताकि एजेंसियों या वेबसाइट पर बेवजह की भीड़ से बच सकें।
- फ्रॉड से रहें सचेत: किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर अपना ओटीपी (OTP), आधार नंबर या बैंक से जुड़ी जानकारी बिल्कुल न दें।
- सही माध्यम चुनें: केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या सीधे गैस एजेंसी का ही इस्तेमाल करें। ई-केवाईसी पूरी होने के बाद उसकी पुष्टि जरूर चेक कर लें।