{"_id":"698f0d9778226811dc0c2916","slug":"microsoft-ai-boss-mustafa-suleyman-warns-ai-to-replace-most-white-collar-jobs-next-12-months-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AI से व्हाइट-कॉलर नौकरियों पर खतरा: अगले 12 महीनों में दिखने लगेगा असर, माइक्रोसॉफ्ट के एआई चीफ का दावा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
AI से व्हाइट-कॉलर नौकरियों पर खतरा: अगले 12 महीनों में दिखने लगेगा असर, माइक्रोसॉफ्ट के एआई चीफ का दावा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:20 PM IST
सार
Microsoft के AI के सीईओ मुस्तफा सुलेमान ने दावा किया है कि आने वाले 12 से 18 महीनों में ज्यादातर व्हाइट-कॉलर नौकरियां AI से ऑटोमेट हो सकती हैं। उन्होंने वकील, अकाउंटेंट और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स तक पर असर पड़ने की संभावना जताई है।
अगर आप कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं, तो आपके लिए एक चिंता की खबर है। माइक्रोसॉफ्ट एआई के हेड मुस्तफा सुलेमान का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब बहुत जल्द उस स्तर पर पहुंच जाएगा जहां वह इंसानों की तरह जटिल निर्णय ले सकेगा। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ कोडर्स ही नहीं, बल्कि वकील, अकाउंटेंट, प्रोजेक्ट मैनेजर और मार्केटिंग प्रोफेशनल जैसे कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग भी AI ऑटोमेशन की जद में आ सकते हैं।
Trending Videos
2 of 6
ऑफिस के सारे काम करने के काबिल होगा एआई
- फोटो : AI जनरेटेड
12–18 महीनों में बड़े बदलाव का अनुमान
सुलेमान का मानना है कि आने वाले 12 से 18 महीनों में कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा, “जो लोग कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं, उनके ज्यादातर काम को AI पूरी तरह ऑटोमेट कर सकता है।" यह बयान ऐसे समय आया है जब कई कंपनियां तेजी से AI अपनाने की दिशा में बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर(AI photo)
- फोटो : freepik
प्रोफेशनल-ग्रेड का एजीआई बना रही कंपनी
सुलेमान ने खुलासा किया कि माइक्रोसॉफ्ट अब प्रोफेशनल-ग्रेड आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (एजीआई) विकसित कर रही है। यह एक ऐसा एडवांस एआई मॉडल होगा जो एक पेशेवर इंसान की तरह लगभग हर काम बारीकी से करने की क्षमता रखेगा। सुलेमान के अनुसार, जो भी व्यक्ति स्क्रीन के सामने काम करता है, उसका काम आने वाले समय में पूरी तरह ऑटोमेटेड होने की कगार पर है।
4 of 6
कोवर्क से शेयर बाजार को हुआ था बड़ा नुकसान
- फोटो : adobe stock
Cowork ने मचाया था उथल-पुथल
हाल ही में एंथ्रोपिक के क्लाउड कोवर्क (Claude Cowork) मॉडल ने शेयर बाजार में खलबली मचा दी थी। कंपनी ने एआई टूल में कुछ एंटरप्राइज प्लगइन लॉन्च किए थे, जो आईटी कंपनियों को दिए जाने वाले कई सर्विस को ऑटोमेट कर सकते थे। इस घोषणा के बाद भारत और अमेरिका के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। भारत में टीसीएस, इंफोसिस समेत पांच बड़ी आईटी कंपनियों के शेयर 5-7% तक लुढ़क गए थे। जिससे बाजार को एक दिन में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया था।
विज्ञापन
5 of 6
पॉडकास्ट बनाने जितना आसान होगा नया एआई बनाना
- फोटो : अमर उजाला
पॉडकास्ट बनाने जितना आसान होगा नया एआई बनाना
जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ेगी, एआई मॉडल बनाना किसी ब्लॉग लिखने या पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने जितना सरल हो जाएगा। सुलेमान का मानना है कि भविष्य में हर संस्थान और व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से अपना निजी एआई तैयार कर सकेगा। अगले दो से तीन वर्षों में एआई एजेंट्स इतने कुशल हो जाएंगे कि वे बड़े संस्थानों के जटिल वर्कफ्लो को बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के संभाल सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।