सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Android 17 Beta Update Coming Soon: This Smartphone Will Get Top 5 New Features First

Android 17: एंड्रॉयड 17 बीटा अपडेट में मिल सकते हैं ये पांच खास फीचर्स, इन स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेगी सौगात

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Fri, 13 Feb 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Android 17 Update: एंड्रॉयड 17 बीटा अपडेट जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है और इसमें कई नए और उपयोगी फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस अपडेट में नया मैटेरियल 3 एक्सप्रेसिव डिजाइन, मोशन क्यूज फीचर, फोल्डेबल और टैबलेट के लिए बेहतर एडाप्टिव एप्स सपोर्ट, स्मूद कैमरा स्विचिंग और नया VVC वीडियो कोडेक शामिल हो सकता है। 

Android 17 Beta Update Coming Soon: This Smartphone Will Get Top 5 New Features First
एंड्रॉयड 17 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अगला बड़ा अपडेट एंड्रॉयड 17 काफी समय से चर्चा में है। पहले इसके बीटा वर्जन के जारी होने की उम्मीद थी लेकिन आखिरी समय में इसे टाल दिया गया। देरी की असली वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन गूगल का कहना है कि यह अपडेट 'जल्द ही आने वाला' है। माना जा रहा है कि एंड्रॉयड 17 का फाइनल वर्जन जून के आस पास लॉन्च हो सकता है। इसका मतलब है कि चाहे आप नए फीचर्स जल्दी इस्तेमाल करने वाले बीटा यूजर हों या फिर पूरी तरह स्थिर और बिना बग वाला सॉफ्टवेयर पसंद करते हों आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि एंड्रॉयड 17 में आने वाले सभी फीचर्स की पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है लेकिन कुछ नए और बड़े बदलावों की झलक जरूर सामने आई है। गूगल इस अपडेट में कई ऐसे फीचर्स जोड़ने की तैयारी कर रहा है जो आपके स्मार्टफोन को इस्तेमाल करना पहले से ज्यादा आसान, स्मूद और बेहतर बना देंगे। आइए जानते हैं एंड्रॉयड 17 के 5 ऐसे खास फीचर्स जो इस अपडेट को खास बनाएंगे।

Trending Videos

1. मैटेरियल 3 एक्सप्रेसिव



 

मैटेरियल 3 एक्सप्रेसिव एक बड़ा विजुअल अपडेट है जो पहले एंड्रॉयड 16 में पिक्सेल फोन के लिए पेश किया गया था। अब उम्मीद है कि एंड्रॉयड 17 के साथ यह फीचर ज्यादा एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में उपलब्ध होगा। इस अपडेट में नए एनिमेशन, नए आइकन शेप, बेहतर ब्लर इफेक्ट और बदला हुआ लेआउट देखने को मिलेगा। इससे एंड्रॉयड इंटरफेस पहले की तुलना में ज्यादा आधुनिक और आकर्षक नजर आएगा। हालांकि अलग-अलग कंपनियां अपने हिसाब से एंड्रॉयड को कस्टमाइज करती हैं इसलिए सभी फोन में इसका अनुभव थोड़ा अलग हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. मोशन क्यूज



 

मोशन क्यूज एक नया फीचर है जिसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया जा रहा है जिन्हें चलती गाड़ी में फोन इस्तेमाल करते समय चक्कर आने जैसा महसूस होती है। इस फीचर में स्क्रीन पर छोटे-छोटे डॉट्स दिखाई देंगे जो फोन की मूवमेंट के साथ हिलेंगे। इससे दिमाग को फोन की स्थिति बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी और मोशन सिकनेस की समस्या कम हो सकती है। हालांकि यह फीचर एंड्रॉयड 17 में आएगा या नहीं इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन गूगल इस पर काम कर रहा है।

3. एडाप्टिव एप्स



 

एंड्रॉयड 17 में एक खास फीचर यह है कि एप्स को अलग-अलग स्क्रीन साइज के हिसाब से खुद को ढालना होगा। इसका मतलब है कि डेवलपर्स अब अपने एप्स को किसी खास साइज या ओरिएंटेशन में लॉक नहीं कर पाएंगे। इससे टैबलेट या फोल्डेबल फोन (जैसे सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7) पर एप्स पूरी स्क्रीन भरेंगे, न कि एक छोटी विंडो में दिखेंगे। टैबलेट और फोल्डेबल फोन यूजर्स के लिए यह एक बहुत बड़ा अपग्रेड होगा।

4. कैमरा स्विचिंग होगा और ज्यादा स्मूद



अगर आपके फोन में एक से ज्यादा कैमरा लेंस हैं तो आपने देखा होगा कि लेंस बदलते समय हल्का सा रुकावट या लैग महसूस होता है। एंड्रॉयड 17 इस समस्या को दूर करने वाला है। गूगल नए प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरा APIs जोड़ रहा है, जिससे अलग-अलग कैमरा लेंस के बीच स्विच करना पहले से ज्यादा स्मूद होगा। उदाहरण के लिए, आप वाइड एंगल, अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो लेंस के बीच बिना किसी रुकावट या फ्रीज के आसानी से स्विच कर पाएंगे।

5. वर्सटाइल वीडियो कोडिंग (VVC)



 

एंड्रॉयड 17 में VVC (वर्सटाइल वीडियो कोडिंग) यानी H.266 वीडियो कोडेक का सपोर्ट मिलेगा। यह एक वीडियो कंप्रेशन तकनीक है जो वीडियो की क्वालिटी कम किए बिना उसका साइज कम कर देती है। यह पुराने HEVC (H.265) स्टैंडर्ड से ज्यादा बेहतर है। इसका फायदा उन यूजर्स को होगा जो अपने फोन से ज्यादा वीडियो शूट करते हैं और स्टोरेज बचाना चाहते हैं। हालांकि यह फीचर तभी काम करेगा जब आपका डिवाइस VVC को सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed