{"_id":"698ebb8ecafc7a72dd0d1fb0","slug":"apple-sixth-store-india-borivali-mumbai-february-26-launch-tech-news-hindi-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Apple: मुंबई के बोरीवली में खुलेगा एपल का छठा रिटेल स्टोर, भारत में बढ़ती कमाई के बीच बड़ा विस्तार","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
Apple: मुंबई के बोरीवली में खुलेगा एपल का छठा रिटेल स्टोर, भारत में बढ़ती कमाई के बीच बड़ा विस्तार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:20 AM IST
सार
Apple New Store: एपल भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रहा है। कंपनी 26 फरवरी को मुंबई के बोरीवली में अपना छठा स्टोर शुरू करेगी। बढ़ती बिक्री और रिकॉर्ड कमाई के बीच यह कदम भारत में एपल की मजबूत होती पकड़ को दिखाता है।
विज्ञापन
1 of 5
यह स्टोर मुंबई में दूसरा होगा
- फोटो : AI
Link Copied
अमेरिकी टेक कंपनी एपल (Apple) भारत में अपने रिटेल विस्तार को नई रफ्तार दे रही है। कंपनी 26 फरवरी को मुंबई के बोरीवली इलाके में अपना छठा स्टोर शुरू करेगी। यह मुंबई में एपल का दूसरा स्टोर होगा और देश में बढ़ते कारोबार के बीच एक अहम कदम माना जा रहा है।
डिजाइन में भारतीय संस्कृति की झलक
एपल के इस नए स्टोर की वास्तुकला को भारत के राष्ट्रीय पक्षी 'मोर' की थीम पर तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह डिजाइन न केवल सौंदर्य को दर्शाता है, बल्कि यह आत्मविश्वास, आधुनिकता और रचनात्मकता का भी प्रतीक है। इससे पहले ऐसा डिजाइन बेंगलुरु के हेब्बल, पुणे के कोरेगांव पार्क और नोएडा स्थित स्टोर्स में भी अपनाया जा चुका है।
Trending Videos
2 of 5
एपल स्टोर
- फोटो : ANI
दोपहर 1 बजे खुलेगा स्टोर
एपल का यह नया स्टोर 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यहां ग्राहक एपल के नए प्रोडक्ट देख सकेंगे, खरीद सकेंगे और कंपनी के विशेषज्ञों से सीधी सलाह भी ले सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह स्टोर स्टार्टअप्स और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि यहां प्रोडक्ट डेमो और प्रोफेशनल गाइडेंस उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एपल स्टोर
- फोटो : अमर उजाला
ग्राहकों के लिए होगी स्पेशल सेशन की सुविधा
स्टोर में स्पेशलिस्ट, क्रिएटिव और जीनियस टीम के सदस्य ग्राहकों की मदद करेंगे। इसके अलावा ग्राहक ‘टूडे एट एपल’ नाम के मुफ्त सेशन्स में भी हिस्सा ले सकेंगे। इन सेशन्स में लोग अपने डिवाइस का बेहतर इस्तेमाल करना सीख सकते हैं और नई क्रिएटिव स्किल्स विकसित कर सकते हैं।
4 of 5
एपल
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय बाजार में ऐतिहासिक वृद्धि
एपल के सीईओ टिम कुक ने हालिया अर्निंग्स कॉल में भारत को कंपनी के लिए एक प्रमुख उभरता हुआ बाजार बताया। रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही में कंपनी ने भारत में रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे उभरते बाजारों में कंपनी की कमाई में दोहरे अंकों की मजबूत वृद्धि देखने को मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
आईफोन 17
- फोटो : Apple
2025 के प्रदर्शन पर एक नजर
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 एपल के लिए भारत में बेहद सफल रहा। आईफोन की बिक्री में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं आईपैड की बिक्री में 2 प्रतिशत की हल्की बढ़त रही।
सबसे ज्यादा सफलता iPhone 16 series को मिली। इस सीरीज ने कुल आईफोन बिक्री में 57 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की और यह साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली आईफोन सीरीज बन गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।