सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Upcoming Flagship Feature Dual 200MP Rear Cameras World’s First 100MP Selfie Sensor

Upcoming Phone: 100MP Selfie Camera वाले फोन की होगी एंट्री? इस अल्ट्रा-फ्लैगशिप में मिलेंगे कई बड़े सरप्राइज

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Fri, 13 Feb 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Digital Chat Station Leaks: क्या आपको भी अब फोन का कैमरा फीका लगने लगा है? अगर हां तो शायद जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होने वाला है, क्योंकि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कैमरा रेस एक नए स्तर पर पहुंचती दिख रही है। एक मशहूर चीनी ब्रांड ऐसे सुपर फ्लैगशिप फोन पर काम कर रहा है, जिसमें पीछे की तरफ 200 मेगापिक्सल के एक नहीं बल्कि दो कैमरा होंगे। इतना ही नहीं, ये फोन दुनिया का पहला ऐसा हैंडसेट होगा, जो 100 एमपी के सैल्फी कैमरे से लैस होगा।
 

Upcoming Flagship Feature Dual 200MP Rear Cameras World’s First 100MP Selfie Sensor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : oppo.com
विज्ञापन

विस्तार

चर्चित टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक रहस्यमयी फ्लैगशिप स्मार्टफोन की जानकारी साझा की है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये डिवाइस 100-मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा के साथ आ सकता है, जो मुख्यधारा के स्मार्टफोन्स में अब तक के सबसे हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी कैमरों में से एक होगा।

Trending Videos


100 एमपीस फ्रंट कैमरा: सिर्फ मेगापिक्सल या कुछ और?

सूत्रों के अनुसार, यह फ्रंट कैमरा एक कस्टम स्मॉल-पिक्सल सेंसर का उपयोग कर सकता है। आमतौर पर हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे लो-लाइट में बेहतर परिणाम के लिए पिक्सल-बिनिंग तकनीक अपनाते हैं, लेकिन इस नए सेंसर का फोकस अधिक डिटेल और शार्प सेल्फी देने पर हो सकता है। अगर ये फीचर लॉन्च होता है, ताे ये इंडस्ट्री में पहली बार होगा जब सेल्फी कैमरा 100MP तक पहुंचेगा, जो कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Apple: मुंबई के बोरीवली में खुलेगा एपल का छठा रिटेल स्टोर, भारत में बढ़ती कमाई के बीच बड़ा विस्तार

डुअल 200MP रियर कैमरा: क्या मिलेगा फायदा?

लीक के अनुसार, इस फ्लैगशिप में दो 200-मेगापिक्सल रियर कैमरे शामिल हो सकते हैं। हालांकि इनकी सटीक भूमिका (मुख्य, टेलीफोटो या अल्ट्रा-वाइड) स्पष्ट नहीं है, लेकिन ये माना जा रहा है इसमें 200 एमपी सेटअप मिल सकता है। जैसे बेहतर जूम क्वालिटी, अधिक डिटेल कैप्चर, उन्नत एआई और कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी व प्रो-लेवल इमेज प्रोसेसिंग। टिप्स्टर ने इसे अल्ट्रा-लार्ज कप कैमरा डिजाइन बताया है। यानि की तीन हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर दो पीछे और एक आगे वाला सेटअप।

Upcoming Flagship Feature Dual 200MP Rear Cameras World’s First 100MP Selfie Sensor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

कौन सा ब्रांड हो सकता है?

हालांकि कंपनी ने अभी तक इसका नाम स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन अटकलें ओप्पो (संभावित रूप से Find X9 या Find X10 सीरीज) का नाम स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन अटकलें हैं कि इसमें OPPO (संभावित रूप से Find X9 या Find X10 सीरीज़), हुआवेई (Huawei) या अन्य चीनी ब्रांड्स की ओर इशारा कर रही हैं। ये कंपनियां पहले भी 200 एपी सेसंर वाले फ्लैगशिप मॉडल्स पर काम कर चुकी हैं। 

ये भी पढ़े: Apple Lockdown Mode: क्या है आईफोन का वो 'सीक्रेट' फीचर, जिसने FBI के भी पसीने छुड़ा दिए?

Upcoming Flagship Feature Dual 200MP Rear Cameras World’s First 100MP Selfie Sensor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
क्या सिर्फ मेगापिक्सल पर ही फोकस?
नहीं, सिर्फ मेगापिक्सल बढ़ाना ही लक्ष्य नहीं है। अगली पीढ़ी के स्मार्टफोन कैमरे और भी पहलुओं पर काम या फिर कहें तो फोकस करने की तैयारी में हैं। जैसे बड़ा सेंसर साइज, बेहतर ऑप्टिकल लेंस क्वालिटी, एआई आधारित इमेज प्राेसेसिंग, उन्नत एचडीआर और लो-लाइट परफॉर्मेंस है। इससे साफ है कि मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी अब डीएसएलआर जैसी क्वालिटी की ओर बढ़ रही है।

स्मार्टफोन कंपनियां अब कैमरा इनोवेशन को अपनी मुख्य रणनीति बना रही हैं। 100MP सेल्फी कैमरा और डुअल 200MP रियर सेंसर का कॉम्बिनेशन इंडस्ट्री के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन ये लीक्स इस ओर इशारा कर रही है कि फ्लैगशिप फोन्स में फोटोग्राफी का स्तर और ऊंचा होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed