सब्सक्राइब करें

Camera Phones: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने की सोच रहे हैं? ये फ्लैगशिप फोन्स कैमरा में देते हैं कड़ी टक्कर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Thu, 12 Feb 2026 06:09 PM IST
सार

Best Camera Phones 2026: वर्षों से जूम और मेगापिक्सल की रेस में राज करने वाले सैमसंग गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा के लिए 2026 की राह इतनी भी आसान नहीं है। क्यों अब बाजार में ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं, जो कम कीमत में बेहतर फोटोग्राफी का अनुभव दे रहे हैं। लेकिन क्या मेगापिक्सल ही सब कुछ है? फिर भी 200 एमपी का कैमरा होने के बावजूद सैमसंग क्यों पिछड़ रहा है? आइए जानते है इस लेख में, साथ ही बात करेंगे कि 2026 में कैमरा फोन खरीदने से पहले आपको इन 5 किलर विकल्पों को क्यों देखना चाहिए?
 

विज्ञापन
Best Camera Phones 2026, Why iPhone 17 Pro and Vivo X300 Pro Beating S25 Ultra
बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन - फोटो : amarujala.com

गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा में 200MP सेंसर, पावरफुल पेरिस्कोप जूम और गैलेक्सी एआई है, लेकिन 2026 में कैमरा का मुकाबला सिर्फ मेगापिक्सल से नहीं रहा। अब एआई इमेज प्रोसेसिंग, प्रो-ग्रेड वीडियो रिकॉर्डिंग, कलर साइंस, लो-लाइट परफॉर्मेंस से भी फर्क पड़ता है। यही कारण है कि कई सैमसंग को पछाड़कर अन्य कई नए फ्लैगशिप चर्चा में आ रहे हैं। 

Trending Videos
Best Camera Phones 2026, Why iPhone 17 Pro and Vivo X300 Pro Beating S25 Ultra
iphone 17 pro - फोटो : apple.com
कंटेंट क्रिएटर्स की पहली पसंद
इस लिस्ट में सबसे पहले आईफोन 17 प्रो शामिल है। अगर कोई व्लॉगिंग या प्रोफेशनल वीडियो बनाता है, जो इसका 48MP ट्रिपल सेटअप प्रोरेस रॉ फीचर इसे एक मिनी कैमरा स्टेडियो बना देता है। इसा LiDAR सेंसर रात के अंधेरे में भी ऐसी पोर्ट्रेट फोटो खींचता है जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। कीमत की बात करें तो ये डेढ लाख के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Camera Phones 2026, Why iPhone 17 Pro and Vivo X300 Pro Beating S25 Ultra
vivo X300 Pro - फोटो : vivo.com
दूर बैठे चीजों को भी फोटो आएगी एकदम सटीक
सैमसंग के जूम को टक्कर देने के लिए वीवो का 200 एमपी पेरिस्कोप लेंस भी लिस्ट में शामिल हैं। ZEISS की कोटिंग और ट्यूनिंग के कारण इसकी तस्वीरों में कलर्स बहुत ही प्रीमियम और वाइब्रेंट आते हैं। दूर बैठे परिंदे की फोटो लेनी हो या चांद की, यह फोन बाजी मार लेता है। इसकी भी कीमत एक लाख से अधिक ही है।
Best Camera Phones 2026, Why iPhone 17 Pro and Vivo X300 Pro Beating S25 Ultra
Pixel 10 Pro - फोटो : Pixel store
फीचर्स में एडिटिंग मास्टर्स
अगर आप फोटोग्राफी के लिए हार्डवेयर से ज्यादा अपने एआई को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो गूगल पिक्सल 10 प्रो एक्सएल सही फैसला हो सकता है। इसका एडवांस एचडीआर सिस्टम स्किन टोन को इतना नेचुरल रखता है, कि किसी अन्य फोन में ऐसा मुश्किल हो हो सकता है। साथ ही एडिटिंग के कमाल के फीचर्स इसे एडिटिंग मास्टर बनाते हैं। इसकी कीमत भी एक लाख के ऊपर ही है। 
विज्ञापन
Best Camera Phones 2026, Why iPhone 17 Pro and Vivo X300 Pro Beating S25 Ultra
शाओमी 15 अल्ट्रा - फोटो : mi.com
लीका का क्लासिक टच
शाओमी 15 अल्ट्रा ने Leica ( लीका ) के साथ मिलकर फोटोग्राफी को एक आर्ट बना दिया है। इसका कॉन्ट्रास्ट और लो-लाइट परफॉरमेंस इसे उन लोगों के लिए खास बनाता है जिन्हें आर्टिस्टिक और नेचुरल दिखने वाले पोर्ट्रेट पसंद हैं। ये भी एक लाख से अधिक की कीमत में उपलब्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed