सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Apple Lockdown Mode: The Powerful iPhone Security Feature Even the FBI Couldn’t Break

Apple Lockdown Mode: क्या है आईफोन का वो 'सीक्रेट' फीचर, जिसने FBI के भी पसीने छुड़ा दिए?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Thu, 12 Feb 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Apple Lockdown Mode: एपल का ‘लॉकडाउन मोड’ आईफोन, आईपैड और मैकबुक के लिए एक बेहद एडवांस सुरक्षा फीचर है, जिसे खास तौर पर साइबर हमलों और स्पायवेयर से बचाने के लिए बनाया गया है। हाल ही में यह फीचर चर्चा में तब आया जब FBI भी लॉकडाउन मोड चालू होने के कारण एक पत्रकार के आईफोन से डाटा एक्सेस नहीं कर पाई।

Apple Lockdown Mode: The Powerful iPhone Security Feature Even the FBI Couldn’t Break
एपल लॉकडाउन मोड - फोटो : एपल
विज्ञापन

विस्तार

एपल दुनियाभर में अपने सिक्योरिटी फीचर्स के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि लोग इस फोन को खरीदने के लिए मुंह मांगा दाम देने को तैयार हो जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी एपल के आईफोन में एक ऐसा खास सिक्योरिटी फीचर मौजूद है जिसे अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) भी नहीं खोल सकती। इस सिक्योरिटी फीटर का नाम 'लॉकडाउन मोड' है। हाल ही में यह फीचर तब चर्चा में आया जब FBI भी एक पत्रकार के आईफोन से डाटा नहीं निकाल पाई क्योंकि फोन में लॉकडाउन मोड चालू था। इस घटना ने दिखाया कि यह फीचर कितना मजबूत सुरक्षा कवच देता है।

Trending Videos

लॉकडाउन मोड क्या है?

लॉकडाउन मोड एपल का एक अत्यधिक सुरक्षित फीचर है जिसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें साइबर हमलों या जासूसी का खतरा हो सकता है। एपल के अनुसार, यह फीचर आम यूजर्स के लिए जरूरी नहीं है बल्कि यह उन लोगों के लिए बनाया गया है जो किसी कारण से डिजिटल हमलों का शिकार हो सकते हैं, जैसे- पत्रकार, सरकारी अधिकारी या हाई-प्रोफाइल व्यक्ति। यह फीचर आईओएस 16 (iOS 16), मैकओएस वेंचुरा (macOS Ventura) और उससे नए ऑपरेटिंग सिस्टम में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन मोड कैसे काम करता है?

लॉकडाउन मोड चालू होने पर आईफोन, आईपैड या मैकबुक की सुरक्षा काफी सुरक्षित हो जाती है जिससे हैकर्स या स्पायवेयर के लिए डिवाइस में घुसना बेहद मुश्किल हो जाता है। इस मोड में कई एप्स और फीचर्स सीमित या पूरी तरह बंद हो जाते हैं और कुछ वेबसाइट सही से लोड नहीं होतीं या धीरे काम करती हैं। मैसेजेस एप में कई प्रकार के अटैचमेंट ब्लॉक हो जाते हैं जबकि फेसटाइम कॉल सिर्फ उन्हीं नंबरों से आती है जिनसे आपने पहले संपर्क किया हो। इसके अलावा, फोटोज शेयर करते समय लोकेशन की जानकारी हटा दी जाती है और असुरक्षित वाई-फाई नेटवर्क या अन्य एक्सेसरीज़ से कनेक्शन पर भी सख्त नियंत्रण लगाया जाता है। इन सभी प्रतिबंधों का मुख्य उद्देश्य डिवाइस पर संभावित साइबर हमलों के रास्तों को कम करना और आपकी सुरक्षा को अधिक मजबूत बनाना है।

FBI भी नहीं खोल पाई लॉकडाउन मोड वाला आईफोन

एक मामले में एफबीआई (FBI) ने वाशिंगटन पोस्ट की पत्रकार हन्ना नैटसनके घर से आईफोन और मैकबुक जब्त किए थे। जांच एजेंसी ने बताया कि उनका तकनीकी दल आईफोन से डाटा नहीं निकाल सका क्योंकि लॉकडाउन मोड सक्रिय था। हालांकि एजेंसी को बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) से मैकबुक खोलने में सफलता मिल गई लेकिन पासकोड के बिना आईफोन तक पहुंच नहीं मिल पाई।

पासकोड बायोमेट्रिक से ज्यादा सुरक्षित क्यों है?

विशेषज्ञों के अनुसार, फोन को सुरक्षित रखने के लिए पासकोड, फेस आईडी या फिंगरप्रिंट की तुलना में ज्यादा भरोसेमंद होता है। इसका कारण यह है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां किसी व्यक्ति को उसका फोन चेहरे या उंगली के जरिए अनलॉक करने के लिए मजबूर कर सकती हैं, लेकिन पासकोड बताने के लिए मजबूर करना हमेशा संभव नहीं होता। यही वजह है कि लॉकडाउन मोड में पासकोड की सुरक्षा और भी मजबूत हो जाती है, जिससे डिवाइस तक बिना अनुमति पहुंच बनाना बेहद कठिन हो जाता है।

लॉकडाउन मोड कैसे चालू करें?

  • आईफोन या आईपैड में
  • सेटिंग्स खोलें
  • प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी पर जाएं
  • नीचे स्क्रॉल करके लॉकडाउन मोड पर टैप करें
  • टर्न ऑन लॉकडाउन मोड चुनें
  • अपना पासकोड डालें
  • फोन रीस्टार्ट होगा और लॉकडाउन मोड सक्रिय हो जाएगा

मैकबुक में लॉकडाउन मोड कैसे चालू करें?

  • सिस्टम सेटिंग्स खोलें
  • प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी में जाएं
  • लॉकडाउन मोड चुनें
  • इसे चालू करें और पासकोड डालें

लॉकडाउन मोड चालू होने पर क्या समस्याएं हो सकती हैं?

यह फीचर बहुत सुरक्षित है, लेकिन इसके कारण कुछ असुविधाएं भी हो सकती हैं:

  • कुछ एप्स के फीचर सही से काम नहीं करेंगे
  • कुछ वेबसाइट पर फोटो या फॉन्ट दिखाई नहीं देंगे
  • QR कोड स्कैन या कैमरा कुछ स्थितियों में काम नहीं करेगा
  • कुछ इंटरनेट फीचर्स सीमित हो जाएंगे
  • इसलिए एपल इसे सिर्फ जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने की सलाह देता है।

लॉकडाउन मोड कैसे बंद करें?

लॉकडाउन मोड बंद करने के लिए वही प्रक्रिया अपनाएं:

  • सेटिंग्स > प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी > लॉकडाउन मोड
  • पासकोड डालें
  • फोन रीस्टार्ट होगा और फीचर बंद हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed