Free AI Video: सिर्फ फोटो से बनेगी एचडी वीडियो, Grok Imagine 1.0 लॉन्च, जानें मुफ्त में कैसे करें इस्तेमाल
Photo to Video AI Tool: एआई अब सिर्फ चैट तक सीमित नहीं रहा। एक्स एआई का ग्रोक इमेजिन 1.0 टूल यूजर्स को फोटो से 10 सेकंड की एचडी बनाने की सुविधा भी दे रहा है। वो भी बिना पैसे खर्च किए। इस लेख में जानें आप इस फ्री टूल का लाभ कैसे उठा सकते हैं?
विस्तार
डिजिटल दौर में एआई टूल्स तेजी से कंटेंट क्रिएशन को बदल रहे हैं। पहले फोटो एडिटिंग मुश्किल काम था, लेकिन अब एआई कुछ सेकेंड में फोटो को एनिमेटेड वीडियो में बदल सकता है। सोशल मीडिया पर दिखने वाले कई वायरल वीडियो ऐसे ही एआई टूल्स से बनाए जा रहे हैं। अब तक ज्यादातर टूल्स पेड थे, लेकिन ग्रोक इमेजिन 1.0 ने फ्री एक्सेस देकर यूजर्स का ध्यान खींचा है।
Grok Imagine 1.0 क्या है?
ग्राेक इमेजिन 1.0, एलन मस्क की कंपनी एक्सएआई का जनरेटिव वीडियो टूल है। इसकी मदद से फोटो से 10 सेकेंड की एचडी वीडियो बनाई जा सकती है। वीडियो को क्रिएटिव और सिनैमैटिक लुक दिया जा सकता है। ये फिलहाल फ्री एक्सेस के साथ मौजूद है। जो खासकर सोशल मीडिया क्रिएटर्स और शॉर्ट वीडियो बनाने वालों के लिए उपयोगी माना जा रहा है।
ये भी पढ़े: Apple Lockdown Mode: क्या है आईफोन का वो 'सीक्रेट' फीचर, जिसने FBI के भी पसीने छुड़ा दिए?
कैसे बनाएं फोटो से वीडियो फ्री में?
अपनी फोटो को वीडियो में बदलने की प्रक्रिया बहुत आसान है। बस इसके लिए आपको नीचे बताए गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके लिए सबसे पहले:
- एक्सेस करें: सबसे पहले अपने ब्राउजर पर grok.com/imagine पर जाएं।
- लॉग-इन: अपनी एक्स (ट्विटर) आईडी का उपयोग करके साइन-इन करें।
- एप डाउनलोड: बेहतर अनुभव के लिए आप इसके एप को प्ले स्टोर या एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑप्शन चुनें: एप के इंटरफेस में आपको क्रिएट वीडियो का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- फोटो अपलोड और प्रॉम्प्ट: अपनी गैलरी से फोटो चुनें। अब नीचे दिए गए बॉक्स में लिखें कि आप वीडियो में क्या हलचल चाहते हैं (जैसे- Make the river flow या Add a cinematic zoom)।
- रिजल्ट: ऐसे प्रॉम्प्ट डालते ही कुछ ही देर में आपके सामने रिजल्ट होगा। यानि आपकी एचडी वीडियो तैयार हो जाएगी।
क्यों खास है यह टूल?
ग्राक इमेजिन 1.0 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। जहां अधिकतर एआई वीडियो टूल्स पैसे लेकर ही एचडी वीडियो बनाने की सुविधा देते हैं, वहीं यह टूल यूजर्स को मुफ्त में 10 सेकेंड तक की हाई-क्वालिटी वीडियो बनाने का मौका देता है। इसका इंटरफेस भी काफी आसान है, इसलिए टेक्निकल जानकारी न रखने वाले लोग भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: Seedance 2.0 Video AI: चीन का नया एआई वीडियो टूल हुआ वायरल, 15 सेकंड में बना सकता है हॉलीवुड फिल्म जैसा सीन
यूजर सिर्फ फोटो अपलोड करके टेक्स्ट में बता सकता है कि वह कैसी वीडियो बनाना चाहता है जैसे मूवमेंट, लाइटिंग या स्टाइल और टूल उसी आधार पर वीडियो तैयार कर देता है। हालांकि, फिलहाल इसकी वीडियो लंबाई 10 सेकेंड तक सीमित है, जो कुछ यूजर्स के लिए कम हो सकती है।
किन बातों का रखें ध्यान?
एआई से बनी वीडियो हमेशा पूरी तरह परफेक्ट या वास्तविक नहीं होती। कई बार मूवमेंट, चेहरे के एक्सप्रेशन या बैकग्राउंड में हल्की गड़बड़ी दिख सकती है। इसके अलावा, अगर कोई यूजर भ्रामक या गलत जानकारी फैलाने वाली वीडियो बनाता है, तो वह कानूनी परेशानी में पड़ सकता है। खासकर डीपफेक या किसी की छवि खराब करने वाला कंटेंट जोखिम भरा हो सकता है।
साथ ही, किसी और की कॉपीराइट वाली फोटो या इमेज का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि बिना अनुमति ऐसा करना कानूनी विवाद का कारण बन सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.