{"_id":"698f0c5088c3c15dfe0b6ae1","slug":"watcht20-world-cup-ipl-2026-free-these-affordable-prepaid-plans-starting-just-44-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: अब मुफ्त में देखें लाइव क्रिकेट, ये रहे Jio, Airtel, VI और BSNL के किफायती रिचार्ज प्लान्स","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
T20 World Cup: अब मुफ्त में देखें लाइव क्रिकेट, ये रहे Jio, Airtel, VI और BSNL के किफायती रिचार्ज प्लान्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:04 PM IST
सार
Free T20 World Cup Streaming: टी20 वर्ल्ड कप और आगामी आईपीएल 2026 को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। आमतौर पर लाइव मैच देखने के लिए अलग से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है, लेकिन टेलीकॉम कंपनियों ने बीच का रास्ता निकाल लिया है। अब आप अपने मौजूदा कॉलिंग प्लान के साथ छोटा सा एड-ऑन पैक रिचार्ज कर JioHotstar को फ्री में अनलॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
टेलीकॉम कंपनी के फ्री प्लान
- फोटो : amarujala.com
Link Copied
क्या आप टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल 2026 के रोमांच को बिना अतिरिक्त खर्च किए देखना चाहते हैं? तो Jio, Airtel, Vi और BSNL ने ऐसे किफायती रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं, जिनमें डेटा के साथ आपको प्रीमियम ओटीटी सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है। मात्र 44 रुपये से शुरू होने वाले इन प्लान्स के जरिए आप अपने मोबाइल और टीवी पर लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं।
Trending Videos
2 of 6
बीएसएनएल प्लान
- फोटो : bsnl.co
BSNL का मेगा पैक बंपर
सरकारी कंपनी BSNL अब निजी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। कंपनी ने 499 का मेगा पैक लॉन्च किया है। जो अन्य पैक के मुकाबले सबसे किफायती माना जा रहा है। इसकी खासियत है कि 90 दिनों के लिए जीओस्टॉर, सोनीलिव और जी5 तीनों का एक्सेस मिलता है। इतना ही नहीं इसे आप एक साथ मोबाइल और टीवी दोनों पर देख सकते हैं। ये आईपीएल 2026 देखने के लिए सबसे बेस्ट प्लान माने जा रहे हैं।
जीओ: बजट फैंस के लिए क्रिकेट डेटा पैक
रिलायंस जीओ ने कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाले प्लांस पर फोकस किया है। 100 रुपये वाले प्लांस में ये एक समर्पित डाटा वाउचर है। इसमें 30 दिनों के लिए 5GB डेटा और 30-दिन का जीओ हॉटस्टार एक्सेस मिलता है। वहीं, 195 प्लान में उन लोगों के लिए जो पूरा टूर्नामेंट देखना चाहते हैं। इसमें 15GB डेटा और 90 दिनों के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
4 of 6
एयरटेल प्लान
- फोटो : adobe stock
एयरटल: डेटा के साथ एक्सट्रीम का डबल मजा
एयरटेल अपने यूजर्स को प्रीमियम स्ट्रीमिंग अनुभव दे रहा है। इसमें 100 रुपये के प्लान में 30 दिनों के लिए 6 जीबी डाटा और जीओ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। 195 प्लान में 12 जीबी डाटा के साथ एक महीने का जीओ हॉटस्टार और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले का अतिरिक्त एक्सेस भी मिलेगा।
वोडाफोन आइडिया: मात्र 44 रुपये में क्रिकेट का जादू
वोडाफोन-आइडिया ने इस रेस में सबसे सस्ता सैशे पैक उतारा है। मात्र 44 रुपये में ये प्लान वर्तमान में सबसे सस्ता तरीका है। इसमें एक दिन के लिए एक जीबी डाटा मिलता है, लेकिन जीओहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन पूरे 30 दिनों के लिए वैलिड रहता है। वहीं, 169 प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आठ जीबी डाटा और तीन महीने का मुफ्त मैच एक्सेस मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।