{"_id":"68ed3415321da324ac0efee5","slug":"openai-chatgpt-dm-feature-social-app-update-2025-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: सोशल मीडिया जैसा बनेगा ChatGPT! अब यूजर्स एक-दूसरे को भेज सकेंगे डायरेक्ट मैसेज","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Social Media: सोशल मीडिया जैसा बनेगा ChatGPT! अब यूजर्स एक-दूसरे को भेज सकेंगे डायरेक्ट मैसेज
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:01 AM IST
सार
OpenAI अपने लोकप्रिय एआई चैटबॉट ChatGPT को अब सोशल मीडिया जैसा रूप देने की तैयारी में है। कंपनी एक नया डायरेक्ट मैसेज (DM) फीचर टेस्ट कर रही है, जिससे यूजर्स एक-दूसरे से चैट कर सकेंगे और ग्रुप डिस्कशन भी बना पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
चैटजीपीटी
- फोटो : Social Media
Link Copied
OpenAI अब ChatGPT को एक ‘ऑल-इन-वन सोशल एप’ बनाने की दिशा में बढ़ रहा है। हाल ही में कंपनी ने Sora 2 वीडियो जनरेशन मॉडल पेश किया था, जिसके बाद एक TikTok जैसी एआई वीडियो एप लॉन्च की गई। अब इसी क्रम में, ChatGPT में सोशल इंटरैक्शन जोड़ने की तैयारी हो रही है।
Trending Videos
2 of 6
OpenAI
- फोटो : AI
डेवलपर्स के लिए नया Apps SDK
इस महीने की शुरुआत में OpenAI ने ‘Apps SDK’ जारी किया, जिससे डेवलपर्स ChatGPT के अंदर ही अपनी स्पेशलाइज्ड एआई ऐप्स बना सकते हैं। यह कदम Apple App Store और Google Play Store जैसे प्लेटफॉर्म को सीधी चुनौती देने वाला माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
अब डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर की तैयारी
जानकारी के अनुसार, OpenAI ChatGPT में डायरेक्ट मैसेज (DM) फीचर लाने पर काम कर रहा है। इससे यूजर्स एक-दूसरे से ऐसे बात कर सकेंगे जैसे किसी सोशल मीडिया एप पर करते हैं। इस फीचर की जानकारी AIPRM.com के लीड इंजीनियर टिबोर ब्लाहो ने साझा की।
4 of 6
यूजर्स कर सकेंगे ग्रुप चैट और ब्रेनस्टॉर्म
- फोटो : अमर उजाला
यूजर्स कर सकेंगे ग्रुप चैट और ब्रेनस्टॉर्म
ब्लाहो के मुताबिक, ChatGPT यूजर्स इस फीचर के जरिए मिलकर आइडियाज पर चर्चा, प्रोजेक्ट प्लानिंग, सर्चिंग, इमेज क्रिएशन और चैटिंग जैसी गतिविधियां कर सकेंगे। हालांकि, प्राइवेसी बनाए रखने के लिए किसी भी यूजर को दूसरे की पर्सनल ChatGPT मेमोरी तक पहुंच नहीं होगी।
विज्ञापन
5 of 6
इनवाइट लिंक और ग्रुप चैट का भी ऑप्शन
- फोटो : Freepik
इनवाइट लिंक और ग्रुप चैट का भी ऑप्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार, OpenAI यूजर्स को इनवाइट लिंक के जरिए ग्रुप चैट में जोड़ने की सुविधा भी दे सकता है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि ये चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आएंगी या नहीं, जैसा कि WhatsApp या Signal में होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।