फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब खुद ही स्विच ऑन और ऑफ कर सकेंगे ATM कार्ड, RBI ने बैंकों को दिया आदेश

Fri, 17 Jan 2020 02:10 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 17 Jan 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
RBI New guidelines for debit and credit card to improve convenience and security
RBI New guidelines - फोटो : amar ujala

आए दिन हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं से सबक लेते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम कार्डी की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा एलान किया है। आमतौर पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ फ्रॉड होने पर लोग बैंक को फोन करते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आरबीआई के नए आदेश के मुताबिक अब आप खुद ही अपने क्रेडिट, डेबिट या एटीएम कार्ड को बंद और चालू कर सकेंगे।

RBI New guidelines for debit and credit card to improve convenience and security
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फिलहाल आप अपने एटीएम को खुद ही ब्लॉक नहीं कर सकते। इसके लिए आपको बैंक के कस्टमर केयर में कॉल करना पड़ता है। वहीं अब नई सुविधा के तहत आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड को स्विच ऑन और स्विच ऑफ कर सकेंगे। ऐसे मे आपकों बैंक के कस्टमर केयर में कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

RBI New guidelines for debit and credit card to improve convenience and security
RBI

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने तमाम बैंकों और कार्ड जारी करने वाली कंपनियों के कहा है कि वे अपने ग्राहकों को उनके डेबिट या क्रेडिट कार्ड में बंद और चालू करने का फीचर दें। क्रेडिट या डेबिट कार्ड को बंद या चालू करने का विकल्प इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम मशीन या फिर मोबाइल एप के जरिए मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
RBI New guidelines for debit and credit card to improve convenience and security
metro card

आरबीआई के मुताबिक यह सुविधा 24 घंटों के लिए होनी चाहिए। नई सुविधा प्रीपेड गिफ्ट कार्ड और मेट्रो कार्ड जैसे कार्ड पर लागू नहीं होगी। ग्राहकों के पास ट्रांजेक्शन लिमिट सेट करने की भी सुविधा होगी। नया नियम 16 मार्च 2020 से प्रभावी होगा। 

विज्ञापन
RBI New guidelines for debit and credit card to improve convenience and security
atm fraud

आरबीआई के इस कदम का फायदा यह होगा कि यदि आपका कार्ड चोरी हो गया या फिर कहीं गिर गया तो आप खुद ही उसे बंद कर सकेंगे। साथ ही किसी तरह के फ्रॉड की स्थिति में भी आप बिना कस्टमर केयर को कॉल किए अपने कार्ड को ब्लॉक कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed