दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Relaince Jio) ने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए दिवाली ऑफर (Diwali Offer) को आगे बढ़ा दिया है। इसके तहत अब उपभोक्ता नवंबर के अंत तक जियो फोन को मात्र 699 रुपये में खरीद सकेंगे। कंपनी ने इस ऑफर को दिवाली के त्यौहार को ध्यान में रखकर दूरसंचार बाजार में उतारा था। इतना ही नहीं जियो के यूजर्स को 801 रुपये का डिस्काउंट और 693 रुपये का डाटा बेनेफिट भी मिलेगा। वहीं, इस फोन की असल कीमत 1,500 रुपये है।
JioPhone को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका, एक महीने के लिए बढ़ा बंपर दिवाली ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जियो का दिवाली ऑफर
उपभोक्ता दिवाली ऑफर के तहत जियो फोन को सिर्फ 699 रुपये में खरीद सकेंगे। इस ऑफर में फोन पर 801 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स 693 रुपये के डाटा अतिरिक्त बेनेफिट भी मिलेगा। वहीं, कंपनी ने कहा है कि पिछले तीन सप्ताह में लोगों ने इस ऑफर का जमकर फायदा उठाया है। इस वजह से हमने दिवाली ऑफर को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है।
जियो फोन की स्पेसिफिकेशन
ग्राहकों को इस फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 1.2 गीगा हर्टज वाला डुअल कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम दी गई है। वहीं, इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यूजर्स इस फोन में फेसबुक, व्हाट्सएप, गूगल मैप्स और यूट्यूब जैसे एप इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई और 4जी कनेक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही ग्राहकों को 2000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
जियो के ऑल इन वन प्लान
हाल ही के दिनों में रिलायंस जियो ने आईयूसी चार्ज लगाते हुए नए ऑल इन वन प्लान को भारतीय बाजार में उतारा था। इस पैक में 222, 333 और 444 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। वहीं, यूजर्स को इन सभी प्लान्स में समय सीमा अलग-अलग मिलेगी। पहले प्लान में 28 दिन, दूसरे प्लान में 56 दिन और तीसरे प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाएगी।
यूजर्स को सभी प्लान्स में 2 जीबी डाटा रोजाना मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को 1000 मिनट IUC कॉलिंग दी जाएगी। इसका मतलब है कि आप 1 महीने की अवधि वाले प्लान में आप 1000 मिनट IUC कॉलिंग को इस्तेमाल कर पाएंगे। जबकि आप 333 और 444 रुपये वाले रिचार्ज पैक में 1000 मिनट आईयूसी कॉलिंग दो महीने और तीन महीने के लिए उपयोग कर सकेंगे।