रिलायंस जियो के फाइबर प्लान के बारे में तो आप जानते ही हैं लेकिन जियो के पास फाइबर ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे प्लान भी हैं जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। उदाहरण के तौर पर 351 रुपये वाले प्लान को ही ले लीजिए। इस प्लान में यूजर्स को 50 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। आपको बता दें कि यह रिचार्ज पैक जियो फाइबर पोर्टफोलियो का अब तक का सबसे सस्ता प्लान है, हालांकि यह एक एड ऑन प्लान है यानी अगर मुख्य प्लान की वैलिडिटी बची है लेकिन डाटा खत्म हो गया है तो आप यह रिचार्ज करा सकते हैं। तो आइए जानते हैं यूजर्स को 351 रुपये वाले फाइबर पैक में किस तरह की सेवाएं मिलेंगी...
JioFiber के इस सस्ते प्लान में मिलता है बंपर डाटा, कीमत सिर्फ 199 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ताओं को जियो के मंथली रेंटल वाले प्लान में 10 एमबीपीएस की स्पीड के साथ हर महीना 50 जीबी डाटा मिलेगा। अगर यूजर्स समय से पहले डाटा खत्म कर देते हैं, तो उन्हें 10 एमबीपीएस से मिलने वाले इंटरनेट की स्पीड को 1 एमबीपीएस कर दिया जाएगा। इसके अलावा जियो यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकेंगे। यूजर्स को यह प्लान जीएसटी के साथ कुल 414 रुपये में पड़ेगा। बेनेफिट्स की बात करें तो कंपनी उपभोक्ताओं को कॉम्प्लिमेंट्री टीवी विडियो कॉलिंग की सुविधा देगी।
वहीं दूसरी तरफ कंपनी के पास इसी तरह का 199 रुपये वाला प्लान भी है। यूजर्स को इस पैक में अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को कॉम्प्लिमेंट्री टीवी विडियो कॉलिंग की सुविधा देगी। वहीं, इस पैक की वैधता सात दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस प्लान के लिए इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं देना होगा। इसके अलावा वन-टाइम चार्ज भी नहीं देने की जरूरत पड़ेगी। वैसे तो यूजर्स को जियो फाइबर कनेक्शन खरीदने के लिए 2,500 रुपये क भुगतान करना पड़ता है।
जियो ने प्रिव्यू ऑफर किया बंद
रिलायंस ने यूजर्स को झटका देते हुए प्रिव्यू ऑफर को बंद कर दिया है। जियो फाइबर प्रीव्यू ऑफर के तहत ग्राहकों को कनेक्शन लेने के बाद अगले दो महीने तक फ्री सेवा मिलती थी। प्रीव्यू ऑफर के तहत ग्राहकों को कोई प्लान नहीं लेना होता था। ग्राहकों को सिर्फ 2,500 रुपये में कनेक्शन लेना होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब ग्राहकों को कनेक्शन के साथ ही ब्रॉन्ज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम में से कोई एक प्लान लेना होगा।
ब्रोंज प्लान
इस मासिक प्लान की कीमत 699 रुपये है। 12 महीने का प्लान लेते हैं तो 8,388 रुपये देने होंगे। इसमें आपको 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसमें कुल 2400 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। 12 महीने का प्लान लेते हैं तो आपको 6 वॉट का ब्लूटूथ स्पीकर, 4के सेटटॉप बॉक्स और जियो होम गेटवे फ्री मिलेगा। साथ ही दो महीने की सेवा फ्री मिलेगी यानी यह एक साल का प्लान लेने पर आप कुल 14 महीने इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।