एप्पल का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम कई नई सुविधाओं के साथ है। लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के जरिए यूजर्स मैसेज में GIFS और स्टिकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस नए ओएस में केवल वयस्क के लिए चेतावनी भी देने की जरूरत हो सकती है।
सावधान, आईफोन में आ रही हैं ऐसी गंदी तस्वीरें
चूंकि आईओएस 10 के iPhone यूजर्स ने GIF सर्च के भीतर एक्स रेटेड सामग्री छिपी होने की खोज की है। लॉन्च से पहले ही अधिकतर एडल्ट वाक्यांशों को एप्पल ने सेंसर किया था लेकिन कुछ शब्द अभी भी यहां शामिल हैं।
सावधान, आईफोन में आ रही हैं ऐसी गंदी तस्वीरें
"butt" और "Chest" जैसे शब्द सर्च करने के दौरान अत्यधिक मादक कार्टून और औरत के स्तन वाली जिफ इमेज सामने आ रही है। एक आईफोन यूजर ने तकनीक वेबसाइट ईमेल The Verge को ईमेल में लिखा है कि उसकी बेटी ने "huge" शब्द सर्च किया तो सेक्स इमेज सामने आई।
सावधान, आईफोन में आ रही हैं ऐसी गंदी तस्वीरें
ईमेल के जरिए अनाम महिला ने कहा, "मैने सर्च में हार्डकोर पॉर्न इमेज देखी हैं।" "मैंने तुरंत उसके पास से फोन ले लिया। महिला का कहना है कि huge शब्द किसी भी तरह से यौन प्रकृति का नहीं है। यह सिर्फ एक शब्द है।"
सावधान, आईफोन में आ रही हैं ऐसी गंदी तस्वीरें
वेबसाइट Deadspin ने GIF इमेज का स्क्रीन शॉट लिया है जिसको अब आईओएस 10 से हटा दिया गया है। हालांकि एप्पल इस तरह की GIFs इमेज पर टिप्पणी नहीं की है, लेकिन धीरे धीरे अपमानजनक तस्वीरों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।