त्योहारी सीजन में अब कुछ हफ्ते ही बाकी हैं, भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में इस चुनौती के लिए कंपनियों ने कमर कस ली है। यामाहा ने भी अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक, Saluto को एक नए मैट ग्रीन रंग पेश किया है। इसकी कीमत स्टैंडर्ड रंग विकल्पों की कीमत 1,000 रुपये अधिक है।
यामाहा ने दिवाली के मौके पर नए रंग में उतारी बाइक, कीमत 53,600 रुपये
यामाहा सल्यूटो 125 के इस नए कलर ऑप्शन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 53,600 रुपये रखी गई है। इस बाइक का मुकाबला होंडा सीबी शाइन, हीरो ग्लैमर और टीवीएस फिनिक्स जैसी बाइक से है।
यामाहा ने दिवाली के मौके पर नए रंग में उतारी बाइक, कीमत 53,600 रुपये
यह 125 सीसी, एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC यामाहा ब्लू कोर कॉन्सेप्ट पर आधारित इंजन के साथ है। सल्यूटो आरएक्स 7.5 पीएस पावर और 8.5 एनएम टॉर्क देने में सक्षम है। सल्यूटो आरएक्स 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है।
यामाहा ने दिवाली के मौके पर नए रंग में उतारी बाइक, कीमत 53,600 रुपये
बाइक के वजन की बात करें तो कंपनी ने बेहतर माइलेज के लिए इंजन, फ्रेम और पहियों पर काम किया गया है। इसका कुल वजन 113 किलोग्राम है। कंपनी के दावे के अनुसार यह 78 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।
यामाहा ने दिवाली के मौके पर नए रंग में उतारी बाइक, कीमत 53,600 रुपये
हाल ही की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस साल दिवाली के पास MT-03 लॉन्च कर सकती है। यामाहा एमटी-03 बाइक की कीमत 2.75 लाख रुपये के आसपास होगी। यह कीमत गैर एबीएस मॉडल की हो सकती है।