सब्सक्राइब करें

अगस्त में ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 एसयूवी और एमपीवी कारें

कारदेखो/नई दिल्ली Updated Sun, 18 Sep 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Fastest Selling UVs Of August 2016

बीता अगस्त का महीना कार कंपनियों के लिहाज से अच्छा रहा, करीब-करीब हर कंपनी की बिक्री में इजाफा हुआ है। यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। कॉम्पैक्ट, मिड-साइज एसयूवी  और एमपीवी (मल्टी परपज व्हीकल) के अच्छे विकल्प होने की वजह से ग्राहक इन्हें प्राथमिकता दे रहे हैं। अगस्त की बिक्री के आंकड़े इस तथ्य की तस्दीक भी करते हैं। एक नजर बिक्री के मामले में टॉप-5 में शुमार रहे एसयूवी और एमपीवी मॉडल।

Trending Videos

अगस्त में ज्‍यादा बिकने वाली टॉप 5 एसयूवी और एमपीवी कारें

Top 5 Fastest Selling UVs Of August 2016
5- मारुति सुजुकी अर्टिगा: बिक्री के मामले में मारुति का दबदबा लंबे अरसे से कायम है। एमपीवी सेगमेंट में कंपनी की अर्टिगा बिक्री के मामले में पांचवें स्थान पर है। साल 2012 में आई अर्टिगा बाजार में शुरुआत से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस की बड़ी वजह साफ-सुथरा डिजायन, अच्छा इंटीरियर, स्पेस और माइलेज है। हालांकि इस में फीचर्स की थोड़ी कमी है, इसके बावजूद इसे बड़ी फैमिली कार के तौर पर पसंद किया जाता है। अगस्त में मारुति ने 5024 अर्टिगा बेचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में ज्‍यादा बिकने वाली टॉप 5 एसयूवी और एमपीवी कारें

Top 5 Fastest Selling UVs Of August 2016

4-फोर्ड ईकोस्पोर्ट: फोर्ड की यह इकलौती कार है जिसे भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। कॉम्पैक्ट कद-काठी, यूरोपीयन डिजायन और फीचर्स की बदौलत कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इसका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। खासकर शहरी ग्राहकों ने इसे हाथों-हाथ लिया है। ईकोस्पोर्ट में ईकोबूस्ट इंजन लगा है, जिसे दुनियाभर में कई अवॉर्ड मिले हैं। इस छोटी एसयूवी की ड्राइविंग और हैंडलिंग काफी अच्छी है। अगस्त में फोर्ड 5,248 ईकोस्पोर्ट बेचने में कामयाब रही।

अगस्त में ज्‍यादा बिकने वाली टॉप 5 एसयूवी और एमपीवी कारें

Top 5 Fastest Selling UVs Of August 2016

3- हुंडई क्रेटा: क्रेटा यानी सफलता का दूसरा नाम, इस एसयूवी के बारे में इतना कुछ लिखा-पढ़ा और कहा जा चुका है कि यह नाम घर-घर में मशहूर हो गया है। एक साल में इसने बिक्री के अच्छे आंकड़े कंपनी के खाते में डाले हैं। ऊंचा कद, शानदार डिजायन, अच्छे सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स के अलावा इसमें कार जैसी आरामदायक ड्राइविंग मिलती है। माइलेज़ के मामले में भी यह काफी बेहतर है, इसका माइलेज़ 20 किलोमीटर प्रति लीटर का है। बिक्री की बात करें तो पिछले महीने हुंडई ने 8450 क्रेटा बेचीं।

विज्ञापन

अगस्त में ज्‍यादा बिकने वाली टॉप 5 एसयूवी और एमपीवी कारें

Top 5 Fastest Selling UVs Of August 2016
2- टोयोटा इनोवा क्रिस्टा: नई और प्रीमियम इनोवा क्रिस्टा टोयोटा के लिए अच्छी सफलता बटोर रही है। महंगी होने के बावजूद इसे पसंद किया जा रहा है और बिक्री अच्छी हो रही है। अगस्त में कंपनी ने 8229 क्रिस्टा बेचीं। क्रिस्टा का डिजायन पहले के मुकाबले काफी शार्प है, इस में काफी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं और दमदार डीज़ल इंजन की बदौलत इसकी परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी है। डीज़ल इंजन के अलावा पेट्रोल और मैनुअल के साथ  ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी इसमें मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed