सब्सक्राइब करें

सिर्फ 199 रुपये में मिल रहा 'स्मार्ट शर्ट', ऐप से 30 सेकेंड में बदल सकेंगे रंग !

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 01 Apr 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Silicon Valley start-up launches Smart Shirt on Snapdeal on to make april fool
smart shirt by snapdeal

स्मार्टफोन के साथ-साथ पहनने वाली स्मार्ट चीजें भी बाजार में आ रही हैं। चाहे वह स्मार्ट लॉकेट हो या फिर स्मार्ट जूते हों या फिर स्मार्ट वॉच हो। कुछ दिन पहले एक स्मार्ट जैकेट भी लॉन्च हुआ था, वहीं अब colourX नाम की एक कंपनी ने स्मार्ट शर्ट लॉन्च किया है जिसका रंग आप सिर्फ 30 सेकेंड में मोबाइल ऐप की मदद से बदल सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्मार्ट शर्ट के बारे में।

Trending Videos
Silicon Valley start-up launches Smart Shirt on Snapdeal on to make april fool
smart shirt by snapdeal

सबसे पहले आपको बता दें कि इस स्मार्ट शर्ट की बिक्री स्नैपडील से होगी और 1 अप्रैल से इस शर्ट की प्री-बुकिंग शुरू हो रही है। इस शर्ट को खासतौर पर उनलोगों के लिए पेश किया है जो अलग-अलग रंग की शर्ट के लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Silicon Valley start-up launches Smart Shirt on Snapdeal on to make april fool
smart shirt by snapdeal
इस स्मार्ट शर्ट के खास फीचर्स की बात करें तो इस शर्ट के रंग को आप मोबाइल ऐप की मदद से सिर्फ 30 सेकेंड में बदल सकेंगे। आप अधिकतम 10 रंगों में शर्ट को बदल सकते हैं।
 
Silicon Valley start-up launches Smart Shirt on Snapdeal on to make april fool
smart shirt by snapdeal

इस शर्ट की बुकिंग पर चल रही है और ऑफर के तहत आप सिर्फ 199 रुपये में इसे खरीद सकते हैं। इस शर्ट को colourX नाम की एक कंपनी ने तैयार किया है। यह शर्ट पहली बार सफेद रंग में मिलेगा। उसके बाद ऐप के जरिए आप इसके रंग को बदल सकेंगे।

विज्ञापन
Silicon Valley start-up launches Smart Shirt on Snapdeal on to make april fool
smart shirt by snapdeal

इस शर्ट को एक खास फाइबर से तैयार किया गया है और यह काफी हल्का भी है। खास बात है कि आप इसे आसानी से धो सकते हैं। इस स्मार्ट शर्ट की बिक्री यूरोप, अमेरिका और भारत में होगी। यह शर्ट महिला और पुरुष दोनों के लिए है।

नोट- बता दें कि 1 अप्रैल के दिन लोगों को अप्रैल फूल बनाने के लिए स्नैपडील ने ऐसा किया है। वास्तव में ऐसा कोई शर्ट लॉन्च नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed