Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smartphone Tips: स्मार्टफोन पर कवर लगाने से हो सकता है आपके फोन को नुकसान, यहां जानिए कैसे?

Mon, 31 Jan 2022 06:41 PM IST
ज्योति मेहरा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 31 Jan 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
Smartphone Tips Putting cover on your smartphone can cause damage to your phone
स्मार्टफोन पर कवर लगाने से हो सकता है आपको फोन को नुकसान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

आजकल सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं स्मार्टफोन को लोग एक फैशन एसेसरीज की तरह भी इस्तेमाल करते हैं। यदि किसी के पास बहुत अच्छा और महंगा मोबाइल फोन होता है, तो लोग उससे आकर्षित होते हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका स्मार्टफोन भी सबसे अच्छा और स्टाइलिश दिखे, लेकिन सबके साथ ऐसा संभव नहीं हो पाता। इसी मुद्दे पर अक्सर लोगों के मन में स्मार्टफोन में कवर लगाने को लेकर एक आशंका रहती है। कई लोगों का मानना है कि फोन पर कवर लगाना चाहिए तो कई लोग कवर लगाना पसंद नहीं करते हैं। आमतौर पर लोग फोन खरीद कर सबसे पहले कवर ही लगाते हैं। अधिकतर लोगों को इसके पीछे की वजह भी नहीं मालूम होती। फिर भी केवल सेफ्टी का ख्याल करके लोग कवर लगा लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको स्मार्टफोन पर कवर लगाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे है। 

Trending Videos
Smartphone Tips Putting cover on your smartphone can cause damage to your phone
स्मार्टफोन पर कवर लगाने से हो सकता है आपको फोन को नुकसान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

लुक
स्मार्टफोन कंपनियां आए दिन मोबाइल के नए-नए डिजाइन और स्टाइल लॉन्च करते रहते हैं। आप भी अच्छे डिजाइन और प्रीमियम लुक के ही स्मार्टफोन खरीदते हैं, जो महंगे भी होते हैं। जैसे ही आप उस पर कवर लगाते हैं वैसे ही फोन का डिजाइन और लुक खत्म हो जाता है। जबकि बिना कवर के आपको फेन ज्यादा स्टाइलिश और अच्छा दिखता है। 

Smartphone Tips Putting cover on your smartphone can cause damage to your phone
स्मार्टफोन पर कवर लगाने से हो सकता है आपको फोन को नुकसान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

फोन को मिलेगी 'गर्मी' से निजात
स्मार्टफोन्स हेवी यूज में गर्म हो जाते हैं। अगर आपने फोन में पहले ही मोटा कवर लगाया हुआ है, तो ऐसी में फोन और भी ज्यादा गर्म हो सकता है। फोन के लगातार हीट होने पर परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है। हालांकि, ऐसा हमेशा नहीं होती लेकिन ऐसा होने के आसार होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smartphone Tips Putting cover on your smartphone can cause damage to your phone
स्मार्टफोन पर कवर लगाने से हो सकता है आपको फोन को नुकसान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

गंदगी
अक्सर लोग फोन में एक बार कवर लगाने के बाद भूल जाते हैं और सालों साल इसे खोल कर इसकी सफाई नहीं करते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे बैक पैनल पर डस्ट की वजह गंदगी बैठती जाती है। इसके अलावा कई बार फोन पर स्क्रैच भी दिखने को मिल जाते हैं। 

विज्ञापन
Smartphone Tips Putting cover on your smartphone can cause damage to your phone
स्मार्टफोन पर कवर लगाने से हो सकता है आपको फोन को नुकसान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

पैसे की बचत
आप पहले ही फोन के लिए काफी कीमत अदा कर चुके हैं, वहीं कवर खरीदना आपके लिए एक फिजूल खर्च हो सकता है। मार्केट में 100 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक या इससे भी अधिक के कवर मिलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed