{"_id":"5e43ac858ebc3ee61045eefc","slug":"vodafone-increased-validity-of-rs-129-prepaid-plan-to-24-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vodafone ने बढ़ाई अपने इस सस्ते प्लान की वैलिडिटी, मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Vodafone ने बढ़ाई अपने इस सस्ते प्लान की वैलिडिटी, मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Wed, 12 Feb 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
vodafone
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वोडाफोन ने हाल ही में अपने दो प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनमें 499 रुपये और 555 रुपये के प्लान शामिल हैं। इन दोनों प्लान को बाजार में उतारने के बाद वोडाफोन इंडिया ने अब एक बड़ा तोहफा देते हुए अपने 129 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
2 of 5
vodafone unlimited
- फोटो : TWITTER
वोडाफोन ने अपने 129 रुपये वाले प्लान की वैधता को अब 24 दिन कर दिया है जो कि पहले 14 दिन ही था। वोडाफोन के 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को 14 दिनों की वैधता के साथ ही लॉन्च किया गया था। 129 रुपये वाले प्लान की खासियतों की बात करें तो इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिल रही है।
3 of 5
vodafone
वोडाफोन का यह प्लान फिलहाल मुंबई, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में नई वैधता के साथ मौजूद है। वहीं राजस्थान में यह प्लान 21 दिनों की वैधता के साथ उपलब्ध है। अन्य सर्किल में यह प्लान अभी भी 14 दिनों की वैधता के साथ मिल रहा है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jio 98
जियो के 98 रुपये वाले प्लान से होगी टक्कर
वोडाफोन के इस प्लान का सीधा मुकाबला जियो के 98 रुपये वाले प्लान से होगी। जियो के 98 रुपये वाले प्लान में 2 जीबी 4जी डाटा मिलता है। इसके अलावा 300 SMS भी मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
vodafone
जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, लेकिन दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर बात करने के लिए आपको अलग से 10,20 या 50 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। ऐसे में वोडाफोन के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग वाली सुविधा मिल रही है जो कि जियो को पीछे छोड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।