सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वोडाफोन के इन खास ग्राहकों को 1 साल के लिए फ्री में मिल रहा Netflix का सब्सक्रिप्शन

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 07 Mar 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
Vodafone RED Offering One Year Free Netflix Subscription on Samsung Galaxy S10 Devices
netflix vodafone

अन्य देशों की तरह ही भारत में भी ऑन डिमांड वीडियो स्ट्रिमिंग सेवा की काफी मांग हो गई है। महज 1 साल में अमेजॉन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप्स भारत में काफी लोकप्रिय हो गए हैं। वहीं टेलीकॉम कंपनियों ने भी इन ऐप्स के साथ साझेदारी की है। इसी बीच वोडाफोन अपने कुछ ग्राहकों को फ्री में 1 साल के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं।

Trending Videos
Vodafone RED Offering One Year Free Netflix Subscription on Samsung Galaxy S10 Devices
Samsung Galaxy S10, S10 Plus, S10e

वोडाफोन ने इस ऑफर की पेशकश सैमसंग के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस10ई, गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 के साथ की है। वोडाफोन के इस ऑफर के तहत सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज के तीनों फोन के साथ वोडाफोन के पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स को 1 साल के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा जिसकी कीमत 6,000 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vodafone RED Offering One Year Free Netflix Subscription on Samsung Galaxy S10 Devices
Vodafone Red

वोडाफोन का यह ऑफर नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए है। यह ऑफर केवल पोस्टपेड नहीं, बल्कि प्री-पेड ग्राहकों के लिए भी है। वोडाफोन के प्री-पेड ग्राहकों 12 महीने तक रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। अगली स्लाइड में जानें कैसे उठाएं इस ऑफर का फायदा।

Vodafone RED Offering One Year Free Netflix Subscription on Samsung Galaxy S10 Devices
samsung galaxy s10 plus

वोडाफोन के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको वोडाफोन के ऑनलाइन स्टोर से ही गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 प्लस और गैलेक्सी एस10ई को खरीदना होगा। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 की भारत में शुरुआती कीमत 66,900 रुपये है, यानि इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 84,900 रुपये है। वहीं गैलेक्सी एस10 प्लस की शुरुआती कीमत 73,900 रुपये और गैलेक्सी एस10 ई की शुरुआती कीमत 55,900 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed