{"_id":"6a7ad2c019b4c0c2330ad2b5","slug":"youtube-partner-programme-new-rules-double-watch-hours-shorts-monetization-details-2027-2026-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"YouTube पर कमाई करना होगा और मुश्किल: नए क्रिएटर्स के लिए दोगुनी हुई वॉच आवर्स की शर्त, Shorts पर भी नया नियम","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
YouTube पर कमाई करना होगा और मुश्किल: नए क्रिएटर्स के लिए दोगुनी हुई वॉच आवर्स की शर्त, Shorts पर भी नया नियम
Tue, 11 Aug 2026 01:15 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:15 PM IST
सार
YPP Update: अगर आप यूट्यूब से लाखों कमाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपको झटका दे सकती है। कंपनी ने अपने मोनेटाइजेशन नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए शर्तें सीधे दोगुनी कर दी हैं। जानिए नए नियम आपके चैनल पर क्या असर डालेंगे।
विज्ञापन
यूट्यूब ने क्रिएटर्स के लिए बदली कमाई की शर्तें
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल दुनिया में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब (YouTube) लंबे समय से कमाई का सबसे भरोसेमंद जरिया रहा है। लेकिन अब इस प्लेटफॉर्म से पैसे कमाना उतना आसान नहीं रह जाएगा। लगातार बढ़ती क्रिएटर्स की भीड़ और वॉच-टाइम में आए जबरदस्त उछाल को देखते हुए यूट्यूब ने अपने पार्टनर प्रोग्राम में एक बड़ा फेरबदल किया है। साल 2018 के बाद पहली बार कंपनी ने मोनेटाइजेशन की दहलीज को इतना ऊंचा कर दिया है कि नए क्रिएटर्स को अब प्लेटफॉर्म से कमाई शुरू करने के लिए दोगुनी मेहनत करनी होगी।
यूट्यूब
- फोटो : एआई जनरेटेड
नए क्रिएटर्स के लिए क्या बदला?
- 1 फरवरी 2027 से यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में नए आवेदन करने वाले क्रिएटर्स को विज्ञापन और YouTube Premium रेवेन्यू शेयरिंग के लिए नई शर्तें पूरी करनी होंगी। यूट्यूब के मुताबिक, अब पिछले 365 दिनों में 8,000 वॉच आवर लाने होंगे। वहीं, शॉर्ट्स पर अब 90 दिनों में 2 करोड़ व्यूज लाने होंगे।
- पहले यही सीमा 4,000 वॉच आवर या 1 करोड़ शॉर्ट्स व्यूज की थी। हालांकि, 1,000 सब्सक्राइबर की शर्त में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो क्रिएटर्स पहले से YPP का हिस्सा हैं, उन पर नई शर्तें लागू नहीं होंगी।
Shorts से कमाई के लिए भी नया नियम
- फोटो : YouTube
Shorts से कमाई के लिए भी नया नियम
- YouTube ने Shorts Monetization को लेकर भी नया नियम पेश किया है, जिसका असर मौजूदा और नए दोनों क्रिएटर्स पर पड़ सकता है। 1 फरवरी से Shorts से विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू शेयरिंग जारी रखने के लिए चैनल को हर रोलिंग 90 दिनों में कम से कम 1 करोड़ योग्य शॉर्ट्स व्यूज हासिल करने होंगे।
- अगर किसी चैनल के व्यूज इस सीमा से नीचे चले जाते हैं, तो वह YPP से बाहर नहीं होगा। वह लंबे वीडियोज से कमाई जारी रख सकेगा, लेकिन शॉर्ट्स से होने वाली कमाई तब तक रुक जाएगी, जब तक चैनल दोबारा 1 करोड़ व्यूज का आंकड़ा हासिल नहीं कर लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे क्रिएटर्स के लिए बढ़ेंगे कमाई के विकल्प
- फोटो : अमर उजाला
छोटे क्रिएटर्स के लिए बढ़ेंगे कमाई के विकल्प
- YouTube ने YPP का निचला स्तर फिलहाल पहले जैसा ही रखा है। 500 सब्सक्राइबर, 90 दिनों में तीन पब्लिक अपलोड और 3,000 वॉच आवर्स या 30 लाख शॉर्ट्स व्यूज वाले क्रिएटर्स फैन फंडिंग और शॉपिंग जैसे कमाई के टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।
- इसके अलावा YouTube ने Premium Lite को उन सभी देशों में उपलब्ध कराने की घोषणा की है, जहां Premium मौजूद है। भारत में यह नवंबर 2025 से उपलब्ध है और इसे 89 रुपये प्रति माह की सब्सक्रिप्शन अमाउंट चुकाकर खरीदा जा सकता है।
- कंपनी का दावा है कि Premium सब्सक्रिप्शन से क्रिएटर्स की कमाई बढ़ सकती है। YouTube ने यह भी संकेत दिया है कि 2027 में क्रिएटर्स को 2026 से ज्यादा भुगतान किया जा सकता है।
- नई व्यवस्था के तहत छोटे क्रिएटर्स के लिए YouTube Shopping बोनस, ब्रांड डील इंसेंटिव और ट्रेंड शुरू करने या बढ़ाने से जुड़े अन्य कमाई विकल्प भी लाने की योजना बना रहा है।