फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: 'चोरी-चोरी' कौन देख रहा है आपकी फेसबुक प्रोफाइल, जान लीजिए पता लगाने का आसान तरीका

Sun, 10 Oct 2021 09:58 AM IST
सोनू शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 10 Oct 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
Tip of the day how to find who visited my facebook profile
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज से करीब 15 साल पहले फेसबुक के बारे में कोई जानता तक नहीं था, लेकिन आज यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय सोशल प्लेटफॉर्म हो गया है, जहां लोग उठने-बैठने से लेकर घूमने-फिरने और सोने तक के बारे में जानकारी शेयर करते हैं। कई लोग तो फेसबुक के माध्यम से कमाई भी कर रहे हैं। यानी कुल मिलाकर यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जो आपकी लगभग हर तरह की जरूरतों को पूरा करता है। यहां फ्रेंडशिप करना बड़ा ही आसान है। बस आपको जिससे दोस्ती करनी है, उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दीजिए। अगर उसने आपका फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लिया तो हो गई दोस्ती। हालांकि कई बार फेसबुक पर हुई दोस्ती में दरार भी आ जाती है, जिसके बाद लोग एक-दूसरे को ब्लॉक कर देते हैं, लेकिन चुपके-चुपके फेसबुक प्रोफाइल जरूर चेक करते रहते हैं। अगर आपको ये पता लगाना हो कि आपके फेसबुक प्रोफाइल को कौन चेक कर रहा है, तो इसका तरीका बेहद ही आसान है। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

Tip of the day how to find who visited my facebook profile
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि अगर आपके पास आईफोन है, तो आप फेसबुक एप की प्राइवेसी सेटिंग में जाकर यह पता कर सकते हैं कि आपकी फेसबुक प्रोफाइल पर कौन-कौन से लोग नजर रख रहे हैं। लेकिन अगर आपके आईफोन नहीं है तो यह पता लगाने के लिए आपको डेस्कटॉप या लैपटॉप की मदद लेनी होगी। 

Tip of the day how to find who visited my facebook profile
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • सबसे पहले तो आपको अपने टॉप या लैपटॉप पर फेसबुक लॉगिन करना होगा। 
  • अब आप अपनी टाइमलाइन पर कहीं भी राइट क्लिक करके View page source पर क्लिक कर दीजिए या फिर CTRL+U भी दबा सकते हैं। 
  • इसके बाद आपको ctrl+f दबाकर सर्च बार में BUDDY_ID को सर्च करना होगा। 
  • BUDDY_ID के साथ आपको 15 अंकों का एक कोड मिलेगा।
  • उस कोड को आप कॉपी कर लें और ब्राउजर में facebook.com/profile ID (15 अंकों का कोड) टाइप करके सर्च करें।
  • इससे आपके सामने सीधे उसी व्यक्ति की फेसबुक प्रोफाइल खुलेगी, जिसने आपकी प्रोफाइल को विजिट किया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tip of the day how to find who visited my facebook profile
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपकी फेसबुक प्रोफाइल को कौन चेक कर रहा है, यह पता करने का एक दूसरा तरीका भी है। इसके लिए आप क्रोम एक्सटेंशन की मदद ले सकते हैं। दरअसल, गूगल क्रोम में जाकर आपको Super Viewer for Facebook जैसे एक्सटेंशन को डाउनलोड करना होगा। इसकी मदद से आप यह पता लगा सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल को कौन-कौन देख रहा है। हालांकि इन दोनों ही तरीकों से यह पता नहीं किया जा सकता कि किस व्यक्ति ने किस तारीख को और कितने बजे आपका प्रोफाइल विजिट किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed