Hindi News
›
Photo Gallery
›
Technology
›
Mobile tips and tricks how true caller identify unknown numbers name know the reason behind this
{"_id":"616190558ebc3e05d03bb738","slug":"mobile-tips-and-tricks-how-true-caller-identify-unknown-numbers-name-know-the-reason-behind-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: क्या आप जानते हैं ट्रू कॉलर को आपका नाम कैसे पता चलता है? अगर नहीं तो जान लीजिए आज","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
काम की बात: क्या आप जानते हैं ट्रू कॉलर को आपका नाम कैसे पता चलता है? अगर नहीं तो जान लीजिए आज
भारत में ट्रू कॉलर के करोड़ों यूजर्स हैं। ये एप हमें उन unknown लोगों के नाम भी बता देता है, जिनके नंबर्स हमारे फोन में सेव नहीं हैं। ऐसे में आप में से कई लोगों ने इस बात के बारे में जरूर सोचा होगा कि आखिर ट्रू कॉलर को कैसे किसी के बारे में उसके नंबर के जरिए पता चल जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।
ट्रू कॉलर एक ऐसा ऐप है, जिसकी मदद से आप किसी भी Unknown नंबर से फोन कर रहे यूजर के नाम के बारे में पता लगा सकते हैं। इस एप की मदद से कॉलर आइडेंटिफिकेशन, कॉल ब्लॉकिंग, कॉल रिकॉर्डिंग आदि चीजों को भी किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि ट्रू कॉलर को आपके नाम के बारे में कैसे पता चलता है और वह आपकी डिटेल्स को किस तरह से अपने सर्वर में स्टोर करता है?
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ट्रू कॉलर पर जैसे ही हम लोग साइन अप करते हैं। उस दौरान वह हमसे कई तरह की डिटेल्स मांगता है, जैसे नाम, मोबाइल नंबर आदि। इसके अलावा वह आपके मोबाइल पर (मैसेज पढ़ना, संपर्क को पढ़ना) एक्सेस की अनुमति भी मांगता है।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक बार जब हम ट्रू कॉलर को इसका एक्सेस दे देते हैं। उसके बाद वह यूजर का डाटा अपने सर्वर में स्टोर कर लेता है। ऐसे में जो यूजर्स ट्रू कॉलर एप का उपयोग करते हैं। उनका डाटा ट्रू कॉलर के सर्वर में कैद हो जाता है। इसे इस तरह समझिए अगर आपका कोई दोस्त ट्रू कॉलर का यूज कर रहा है। उसके फोन में आपका नंबर सेव है, तो ट्रू कॉलर के पास आपका नंबर और जिस नाम से आपको सेव किया गया है वह भी उसके डेटाबेस में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ऐसे में अगर कोई unknown व्यक्ति आपके पास फोन करता है और उसका नाम और नंबर अगर ट्रू कॉलर के डेटाबेस में स्टोर है तो फोन करने वाले व्यक्ति का नाम आपके स्क्रीन पर शो होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।