फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरी जानकारी: आसान शब्दों में यहां समझें, क्या है 'ब्लू कलर वाला आधार' कार्ड? कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई

Sat, 09 Oct 2021 06:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 09 Oct 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
what is a blue coloured aadhaar card and how to apply
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हमारे पास भले ही कई तरह के डॉक्यमूमेंट हों, लेकिन बात जब आधार की आती है तो ये लगभग सभी जगहों पर एक सा काम करता है। आज के दौर में ये काफी जरूरी डॉक्यूमेंट हो चुका है। बड़े हों या फिर बच्चे हों या बुजुर्ग हों, हर किसी को आधार कार्ड बनवाना पड़ता है। इसमें यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर वाले आधार कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। आपके आधार कार्ड का ये यूनिक नंबर ही आपके आधार की पहचान होता है। यही नहीं, आधार में आपके बायोमैट्रिक और डेमोग्रापिक जानकारी भी होने के कारण ये आपके एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी काम करता है यानि एक डॉक्यूमेंट काम इसके दो होते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप ब्लू कलर वाले आधार कार्ड के बारे में जानते हैं? तो शायद, आपका जवाब न ही हो। लेकिन आप चिंता मत कीजिए, क्योंकि हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

what is a blue coloured aadhaar card and how to apply
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebook/All India Radio News

क्या होता है ब्लू आधार कार्ड?

  • दरअसल, ये एक ब्लू कलर का आधार कार्ड होता है, जो बच्चों के लिए बनता है। वहीं, इस ब्लू आधार कार्ड को बाल आधार कार्ड भी कहा जाता है। जबकि आमतौर पर जो बाकी लोगों का आधार कार्ड बनता है, वो सफेद पेपर पर प्रिंट होता है।
what is a blue coloured aadhaar card and how to apply
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कौन कर सकता है अप्लाई?

  • इस ब्लू आधार कार्ड के लिए नए जन्म लिए बच्चे अप्लाई कर सकते हैं, जो उनके माता-पिता द्वारा उनके लिए बनवाया जाता है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ये बनता है। साल 2018 में यूआईडीएआई ने इस बाल आधार कार्ड को जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
what is a blue coloured aadhaar card and how to apply
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

  • बच्चों के इस बाल आधार कार्ड को बनवाने के लिए आपको तीन चीजों की जरूरत होती है। इसमें आपको पहला तो बच्चे के माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड, दूसरा एक मोबाइल नंबर और तीसरा बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र चाहिए होता है।
विज्ञापन
what is a blue coloured aadhaar card and how to apply
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

  • इस आधार कार्ड को बनवाने के लिए माता-पिता को अपने बच्चे को लेकर एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा। यहां जाकर आपको सभी डॉक्यूमेंट देने हैं और इसके बाद बच्चे का एक फोटो क्लिक किया जाएगा। इसके बाद वेरिफिकेश पूरा होने के बाद आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर आपको जानकारी एसएमएस के जरिए मिलेगी और 60 दिन को अंदर बच्चे का आधार कार्ड बनकर आपके पत्ते पर आ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed