{"_id":"6a319f3c568d9a5cb508788b","slug":"ac-dry-mode-benefits-in-monsoon-reduce-humidity-improve-comfort-and-save-electricity-2026-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मॉनसून टिप्स: बारिश में AC का ये बटन दबाते ही गायब होगी उमस, बिजली का बिल भी आएगा कम!","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
मॉनसून टिप्स: बारिश में AC का ये बटन दबाते ही गायब होगी उमस, बिजली का बिल भी आएगा कम!
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
Published by: Suyash Pandey
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:40 AM IST
सार
AC Monsoon Tips: मानसून के दौरान तापमान भले कम हो जाए, लेकिन हवा में बढ़ी नमी और उमस लोगों को परेशान करती है। ऐसे मौसम में AC का ड्राई मोड सबसे उपयोगी फीचर माना जाता है। यह मोड कमरे की हवा से अतिरिक्त नमी हटाकर वातावरण को अधिक आरामदायक बनाता है।
विज्ञापन
1 of 6
मॉनसून में एसी
- फोटो : एआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मानसून की दस्तक के साथ ही झुलसाने वाली गर्मी से तो राहत मिल जाती है, लेकिन इसके साथ ही शुरू होती है चिपचिपे मौसम और उमस की समस्या। ऐसे मौसम में लोग AC तो चलाते हैं, लेकिन सही सेटिंग न पता होने के कारण कमरा ठंडा होने के बावजूद चिपचिपापन खत्म नहीं होता।
साथ ही, बिजली का बिल भी तेजी से भागता है। अगर आप भी बारिश के मौसम में इस समस्या से जूझते हैं, तो आपके AC के रिमोट में एक ऐसा 'सीक्रेट मोड' छिपा है, जो आपकी दोनों परेशानियां दूर कर सकता है।
2 of 6
मॉनसून में एसी
- फोटो : एआई
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाती है उमस?
बारिश के दिनों में हवा में नमी का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस मौसम में तापमान भले ही कम हो, लेकिन हवा में मौजूद पानी के कारण हमारा पसीना जल्दी नहीं सूखता। इसी वजह से हमें बहुत ज्यादा बेचैनी और चिपचिपी गर्मी महसूस होती है।
3 of 6
मॉनसून में एसी
- फोटो : एआई
चिपचिपी गर्मी का पक्का इलाज है AC का ड्राई मोड
ज्यादातर लोग हमेशा AC को कूल मोड पर चलाते हैं, जो कि मानसून के लिए सही नहीं है। मानसून के दौरान AC का ड्राई मोड सबसे ज्यादा काम आता है। रिमोट में यह अक्सर पानी की बूंद के निशान से दर्शाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मॉनसून में एसी
- फोटो : एआई
यह कैसे काम करता है?
जब आप AC को Dry Mode पर सेट करते हैं, तो इसका मुख्य काम कमरे को ठंडा करने के बजाय हवा से एक्स्ट्रा नमी को सोखना होता है। इस मोड में AC का कंप्रेसर लगातार नहीं चलता, बल्कि जरूरत के हिसाब से रुक-रुक कर काम करता है। इससे कमरे की उमस खत्म हो जाती है और माहौल एकदम आरामदायक हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
मॉनसून में एसी
- फोटो : एआई
Dry Mode के इस्तेमाल से मिलते हैं ये डबल फायदे
उमस से तुरंत राहत: बिना कमरे को चिलिंग कोल्ड बनाए, यह हवा की नमी को खींच लेता है जिससे चिपचिपापन खत्म हो जाता है।
बिजली की भारी बचत: इस मोड में AC को फुल पावर पर लगातार काम नहीं करना पड़ता। कंप्रेसर कम चलने की वजह से सामान्य कूल मोड के मुकाबले बिजली की खपत काफी कम होती है।
कब नहीं करना है Dry Mode का इस्तेमाल?
ड्राई मोड सिर्फ बारिश और ज्यादा नमी वाले दिनों के लिए है। अगर बाहर कड़ाके की धूप है, सूखी गर्मी है और हवा में नमी नहीं है, तो यह मोड ज्यादा काम नहीं करेगा। तेज गर्मी में कमरे को ठंडा करने के लिए आपको कूल मोड का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।