{"_id":"68c7a380884e36117308a09c","slug":"amazon-flipkart-festive-season-shopping-mistakes-to-avoid-budget-friendly-tips-product-review-2025-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Festive Sale: अमेजन-फ्लिपकार्ट से करने वाले हैं फेस्टिव सीजन शॉपिंग? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Festive Sale: अमेजन-फ्लिपकार्ट से करने वाले हैं फेस्टिव सीजन शॉपिंग? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:57 AM IST
सार
Festive Season Sale Mistakes To Avoid: त्योहारों का सीजन आते ही लोग खरीदारी में मशगूल हो जाते हैं, लेकिन छोटी-छोटी लापरवाहियां जेब पर भारी पड़ सकती हैं। जानिए वे 5 गलतियां जिनसे बचकर आप अपनी फेस्टिव शॉपिंग को रिस्क-फ्री और बजट-फ्रेंडली बना सकते हैं।
अमेजन, फ्लिपकार्ट और कई ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर बहुत जल्द फेस्टिव सीजन सेल की शुरूआत होने वाली है। त्योहारों की खुशी में लोग फोन, लैपटॉप और गैजेस्ट खरीदने में इतने मशगूल हो जाते हैं कि छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। बाद में ये लापरवाहियां जेब पर भारी पड़ती हैं। यहां हम आपको उन 5 गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फेस्टिव सीजन शॉपिंग में करने से बचना चाहिए।
Trending Videos
2 of 6
तय करें बजट
- फोटो : amar ujala
1. बिना बजट तय किए शॉपिंग शुरू न करें
सबसे बड़ी गलती है, त्योहार की खरीदारी बिना तय बजट के शुरू करना। बिना सीमा तय किए खर्च करने से खर्चा बढ़ता चला जाता है और आखिर में जेब ढीली हो जाती है। बेहतर होगा कि पहले से बजट तैयार करें और उसी के हिसाब से गिफ्ट, सजावट और अन्य सामान पर खर्च करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
डिस्काउंट के झांसे से बचें
- फोटो : Instagram
2. डिस्काउंट और सेल के झांसे में मत पड़ें
त्यौहारों में मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ऑफर्स की भरमार रहती है। फ्लैश सेल, लिमिटेड टाइम ऑफर जैसी ट्रिक्स आपको तुरंत खरीदारी करने के लिए उकसाती हैं। लेकिन हर ऑफर फायदेमंद नहीं होता। सोच-समझकर तय करें कि वाकई में डील आपके काम की है या सिर्फ मार्केटिंग चाल है।
4 of 6
कंपेयर करें कीमत
- फोटो : Freepik.com
3. दूसरे प्लेटफॉर्म से कंपेयर करें कीमत
जल्दी खरीदारी करने और डिस्काउंट पाने के चक्कर में कई बार लोग प्राइस कंपेयर करना ही भूल जाते हैं। और जब प्रोडक्ट ऑर्डर कर देते हैं तो पता चलता है कि दूसरे फ्लेटफॉर्म पर यह और भी सस्ता मिल रहा है। आपको बाद में पछतावा न हो इसलिए किसी भी प्रोडक्ट का दो-तीन शॉपिंग एप पर प्राइस कंपेयर करना न भूलें। इससे आप प्रोडक्ट पर हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
क्रेडिट कार्ड का बेतहाशा इस्तेमाल
- फोटो : Freepik
4. क्रेडिट कार्ड का बेतहाशा इस्तेमाल
त्यौहारों में लोग क्रेडिट कार्ड से जमकर खर्च करते हैं, लेकिन यह सुविधा बाद में कर्ज़ का बोझ बना सकती है। अगर समय पर भुगतान नहीं किया गया तो भारी ब्याज देना पड़ता है। बेहतर है कि जहां तक संभव हो कैश या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करें ताकि कर्ज़ का दबाव न बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।