{"_id":"5d315f588ebc3e6d1c214fc9","slug":"atm-withdrawal-but-cash-not-received-by-you-then-what-to-do-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM से निकाला पैसा लेकिन अकाउंट से कट गया और हाथ में नहीं आया तो ऐसे मिलेगा","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
ATM से निकाला पैसा लेकिन अकाउंट से कट गया और हाथ में नहीं आया तो ऐसे मिलेगा
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
atm tips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आप में से अधिकतर लोग एटीएम का इस्तेमाल करते होंगे। कई बार ऐसा भी होता है कि हम एटीएम से पैसे निकालते हैं, लेकिन खाते से पैसे तो कट जाते हैं और हाथ में पैसे मिलते नहीं। ऐसा आपके साथ भी कभी हो सकता है। ऐसे में हम घबरा जाते हैं लेकिन ऐसे हालात में आपको परेशान होने की नहीं, बल्कि समझदारी से काम लेने की जरूरत है, क्योंकि आप इस बात लेकर निश्चिंत रहें कि आपका पैसा कहीं गया नहीं है। आपका पैसा आपको निश्चित तौर पर मिल जाएगा। आइए जानते हैं कैसे?
2 of 5
RBI
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया क्या कहता है
सबसे पहले आपको बता दें कि आरबीआई के नियम के मुताबिक यदि आप अपने बैंक या किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं और खाते से पैसे कट जाते हैं लेकिन आपको पैसे नहीं मिलते हैं तो आपके पैसे जरूर वापस आएंगे, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं।
3 of 5
atm
एटीएम से पैसे निकालते समय खाते से पैसे कट जाने और पैसे नहीं मिलने की स्थिति में सबसे पहला काम यह है कि आप संबंधित बैंक के किसी भी संबंधित बैंक में जाकर इसकी जानकारी दें। यदि बैंक बंद है तो आप अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बैंक ऑफ इंडिया
- फोटो : Social Media
ट्रांजेक्शन फेल की शिकायत होने के बाद बैंक 1 सप्ताह के अंदर आपके पैसे वापस करेगा या फिर फेल होने का कारण बताएगा, लेकिन इसके लिए आपके लिए जरूरी है कि आप बैंक को ट्रांजेक्शन फेल होने की स्लिप दें और स्लिप नहीं मिलने की स्ठिति में बैंक स्टेटमेंट का इस्तेमाल हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
sbi atm
वैसे ट्रांजेक्शन फेल होने की स्थिति में आपको बेचैन होने की जरूरत नहीं है। आपको कम-से-कम 24 घंटे का इंतजार करना चाहिए यदि इस दौरान खाते में पैसा नहीं आता है तब आपको बैंक के ब्रांच में लिखित शिकायत करनी चाहिए। आपकी शिकायत के 1 सप्ताह में आपके खाते में पैसे वापस आ जाएंगे और यदि ऐसा नहीं होता है तो बैंक आपको रोज के 100 रुपये फाइन के रूप में देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।