सब्सक्राइब करें

Tech Tips: Call of Duty और Battlefield खेलने के लिए चाहिए बजट लैपटॉप? यहां जानें सही कॉन्फिगरेशन

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 05:56 PM IST
सार

Budget Gaming Laptop Configuration: क्या आपको एक ऐसे लैपटॉप की तलाश है जिसमें आप ऑफिस का काम करें और गेम भी खेल सकें? तो ये खबर खास आपके लिए है। जानिए कुछ ऐसे कॉन्फिगरेशन के बारे में जिसके साथ आने वाले लैपटॉप काफी कम कीमत पर मिलते हैं।

विज्ञापन
budget gaming laptop configuration for call of duty and battlefield
Laptop Tips - फोटो : FREEPIK
कई लोगों को एक ऐसे लैपटॉप की तलाश होती है जिससे उनका डेली का काम भी पूरा हो जाए और मन बहलाने के लिए हल्की-फुल्की गेमिंग भी हो जाए। ऐसे लोग ज्यादा कीमत देकर एक अलग डेडिकेटेड गेमिंग लैपटॉप नहीं खरीदना चाहते। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। यहां हम आपको ऐसे लैपटॉप कॉन्फिगरेशन के बारे में बता रहे हैं जो बजट रेंज में ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं। आप इन कॉन्फिगरेशन को फॉलो करते हुए अपने लिए एक शानदार गेमिंग लैपटॉप चुन सकते हैं-

 
Trending Videos
budget gaming laptop configuration for call of duty and battlefield
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
प्रोसेसर और ग्राफिक्स
गेमिंग की असली ताकत प्रोसेसर और ग्राफिक्स कार्ड में छिपी होती है। अगर आपका बजट लिमिटेड है तो Intel Core i5 (11th Gen या उससे नया) या AMD Ryzen 5 5600H/6600H से शुरुआत करें। वहीं स्मूद गेमप्ले और बेहतर विजुअल्स के लिए कम से कम NVIDIA RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड होना चाहिए। अगर आप थोड़ा और खर्च करने को तैयार हैं तो RTX 4050 या RTX 4060 वाले मॉडल लंबे समय तक परफॉर्मेंस देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
budget gaming laptop configuration for call of duty and battlefield
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
रैम और स्टोरेज
कॉल ऑफ ड्यूटी और बैटलफील्ड जैसे गेम्स काफी हैवी होते हैं, इसलिए 16GB RAM को बेस मानकर ही आगे बढ़ें। डुअल-चैनल RAM परफॉर्मेंस और बेहतर कर देती है। स्टोरेज की बात करें तो 512GB NVMe SSD जरूरी है, क्योंकि इन गेम्स का साइज 100GB से ऊपर तक पहुंच जाता है।
budget gaming laptop configuration for call of duty and battlefield
Laptop Tips - फोटो : FREEPIK
डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट
गेमिंग का असली मजा तभी आता है जब विजुअल्स शार्प और स्मूद हों। इसके लिए 15.6 इंच का Full HD IPS डिस्प्ले सबसे बेस्ट ऑप्शन है। रिफ्रेश रेट की बात करें तो 120Hz से शुरुआत करें, लेकिन अगर 144Hz वाला डिस्प्ले मिल जाए तो गेमिंग एक्सपीरियंस और भी मजेदार हो जाएगा।
विज्ञापन
budget gaming laptop configuration for call of duty and battlefield
Laptop Tips - फोटो : FREEPIK
बैटरी और कूलिंग
सच यह है कि बजट गेमिंग लैपटॉप की बैटरी पर लंबे समय तक गेमिंग नहीं हो सकती। आमतौर पर बैटरी बैकअप 1 से 1.5 घंटे ही मिलता है, इसलिए बेहतर होगा कि गेमिंग हमेशा चार्जर लगाकर ही करें। हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए डुअल-फैन और एडवांस कूलिंग सिस्टम वाला लैपटॉप चुनना बेहतर होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed