सब्सक्राइब करें

Scams: बड़े से बड़े तीसमारखां भी नहीं बच पाते Cyber स्कैमर्स के चंगुल से, ऐसे खेलते हैं दिमागी खेल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 06:31 AM IST
सार

How To Be Safe From Online Scam: ऑनलाइन स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाते हैं जिनमें फंसने के बाद ही लोगों को पता चलता है। स्कैमर्स कैसे मनोविज्ञान की तकनीका का इस्तेमाल कर आपके दिमाग से खेलते हैं, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
how online scammers play with your psychology to scam you technique for awareness
साइबर स्कैम - फोटो : AI
भारत में साइबर फ्रॉड का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के आंकड़े बताते हैं कि 2024 के शुरुआती चार महीनों में ही हजारों लोग स्कैम का शिकार बने। फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और लोन एप्स से लेकर डेटिंग और गेमिंग एप्स तक, ठगों ने लोगों से अरबों रुपये हड़प लिए।
Trending Videos
how online scammers play with your psychology to scam you technique for awareness
साइबर स्कैम - फोटो : AI
अक्सर लोग मानते हैं कि वे कभी धोखेबाजों के झांसे में नहीं आएंगे। लेकिन हकीकत यह है कि साइबर एक्सपर्ट्स और पुलिस अधिकारी तक इन स्कैम्स में फंस चुके हैं। दरअसल, अपराधी मानव मनोविज्ञान को गहराई से समझते हैं और उसी का इस्तेमाल लोगों को मानसिक रूप से नियंत्रित करने के लिए करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how online scammers play with your psychology to scam you technique for awareness
ये ठग वही तकनीकें अपनाते हैं जो विज्ञापन, राजनीति और मार्केटिंग में इस्तेमाल होती हैं। कभी रोमांस स्कैम में प्यार का लालच दिया जाता है, तो कभी इन्वेस्टमेंट स्कैम में तेजी से मुनाफे का झांसा। इसके अलावा स्कैमर्स लोगों को नौकरी, समाज में प्रतिष्ठा या चैरिटी के नाम पर भी झांसा देते हैं जिसकी इंसान को हमेशा तलाश होती है।
how online scammers play with your psychology to scam you technique for awareness
scam alert - फोटो : अमर उजाला
लोगों का भरोसा जीतने के लिए ठग अक्सर खुद को CBI, RBI, ED या किसी अन्य बड़े संस्थान का अधिकारी बताकर सामने आते हैं। कभी फर्जी NGO या आपदा राहत अभियान का हवाला देते हैं, तो कभी पेमेंट फ्रॉड और रोमांस स्कैम में भावनाओं का सहारा लेकर पैसे ठगते हैं। इस दौरान पीड़ित असली खेल को समझ ही नहीं पाता।
विज्ञापन
how online scammers play with your psychology to scam you technique for awareness
Online Scam - फोटो : FREEPIK
फ्रॉडर्स का एक और आम हथियार है जल्दी निर्णय लेने का दबाव। "सीमित समय का ऑफर" या "सिर्फ कुछ टिकट बचे हैं" जैसे मैसेज व्यक्ति को बिना सोचे समझे कदम उठाने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं, VPN या फर्जी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कराकर डिवाइस पर नियंत्रण पाना और मनी म्यूल स्कीम चलाना सबसे खतरनाक तरीकों में शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed