फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips: 5 साल से कम उम्र के बच्चे का Blue Aadhaar अब घर बैठे बनवा सकते हैं, जानिए क्या है पूरा तरीका

Mon, 13 Jul 2026 09:39 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2026 09:39 AM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अलग तरह का आधार कार्ड जारी किया जाता है? इसे Blue Aadhaar या बाल आधार कहा जाता है। इसमें बायोमेट्रिक नहीं लिया जाता और यह पूरी तरह मुफ्त बनता है। जानिए इसकी खासियत, जरूरी नियम और घर बैठे आवेदन करने का आसान तरीका।

विज्ञापन
how to apply blue aadhaar for child from home using postinfo app
ब्लू आधार - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
अगर आपके घर में 5 साल से कम उम्र का बच्चा है और अभी तक उसका Blue Aadhaar (बाल आधार) नहीं बना है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब कुछ इलाकों में आधार केंद्र के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ सकती। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) और डाक विभाग की डोरस्टेप सेवा के जरिए घर बैठे भी बच्चे का आधार नामांकन कराया जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ अपने स्मार्टफोन से आवेदन करना होगा। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल सभी शहरों और पिन कोड में उपलब्ध नहीं है।
how to apply blue aadhaar for child from home using postinfo app
Aadhaar - फोटो : X

PostInfo App से ऐसे करें आवेदन

  • घर बैठे Blue Aadhaar बनवाने के लिए सबसे पहले अपने Android या iPhone में PostInfo App डाउनलोड करें। ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे खोलें और Service Request सेक्शन में जाएं। यहां अपना नाम, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

  • इसके बाद उपलब्ध सेवाओं की सूची में IPPB Aadhaar Services चुनें और फिर Child Aadhaar Enrolment विकल्प पर टैप करें। अब Request OTP पर क्लिक करें। आपके मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करने के बाद आवेदन सबमिट कर दें।

  • यदि आपके इलाके में यह सुविधा उपलब्ध होगी, तो आपकी रिक्वेस्ट संबंधित डाकघर को भेज दी जाएगी। इसके बाद डाक विभाग का अधिकृत कर्मचारी आपसे संपर्क करेगा और तय समय पर आपके घर पहुंचकर बच्चे का आधार नामांकन पूरा करेगा।
how to apply blue aadhaar for child from home using postinfo app
Aadhaar Card - फोटो : instagram

नामांकन के समय किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

जब डाक कर्मचारी आपके घर पहुंचेगा, तब आपको बच्चे का मूल जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) और माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड अपने पास रखना होगा। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बच्चे का Blue Aadhaar बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply blue aadhaar for child from home using postinfo app
आधार - फोटो : Adobe Stock

क्या होता है Blue Aadhaar?

5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किए जाने वाले आधार कार्ड को Blue Aadhaar या बाल आधार कहा जाता है। इस उम्र में बच्चों के फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली का स्कैन नहीं लिया जाता। केवल बच्चे की फोटो ली जाती है और उसका आधार उसके माता या पिता के आधार नंबर से लिंक कर दिया जाता है।
विज्ञापन
how to apply blue aadhaar for child from home using postinfo app
आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

5 साल की उम्र के बाद कराना होगा यह जरूरी अपडेट

Blue Aadhaar बनवाने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता। यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है। हालांकि, जब बच्चा 5 साल का हो जाता है, तब उसका मैंडेटरी बायोमीट्रिय अपडेट कराना जरूरी होता है। इस प्रक्रिया के दौरान पहली बार उसके फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन दर्ज किए जाते हैं। इसके बाद 15 साल की उम्र पूरी होने पर एक बार फिर बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य होता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed