फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: घर बैठे वोटर कार्ड में बदलें एड्रेस, यह है तरीका

Tue, 26 Mar 2019 10:43 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 26 Mar 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
How to change address in voter id card online, All you need to know
How to change address in voter id card online,

लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां जोरों पर है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारी कर रही हैं। ऐसे में चुनाव आयोग भी लोगों की सुविधा को देखते हुए अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन कर रहा है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिनके मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) में एड्रेस गलत होगा या फिर एड्रेस बदलने की जरूरत होगी। तो चलिए आज हम आपको घर बैठे वोटर कार्ड में ऑनलाइन एड्रेस बदलने का तरीका बताते हैं।

How to change address in voter id card online, All you need to know
form 6

वैसे तो आपको पता ही होगा कि वोटर कार्ड में एड्रेस बदलने और पहली बार नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 भरा जाता है। तो ऑनलाइन भी आपको फॉर्म 6 ही भरना होगा। तो सबसे पहले अपने फोन में मौजूद ब्राउजर के माध्यम से इस वेब एड्रेस पर जाएं। https://www.nvsp.in/Forms/Forms/form6
 

How to change address in voter id card online, All you need to know
form 6

इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपसे राज्य, नाम, लिंग, जन्म तारीख, मकान संख्या जैसी जानकारियां मांगी जाएगी। इसमें आपको दो विकल्प 1. पहली बार के मतदाता के रूप में या अन्य सभा क्षेत्र से स्थानांतरण के कारण मिलेंगे। जिनमें से आप अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to change address in voter id card online, All you need to know
form 6

महत्वपूर्ण जानकारियों को भरने के बाद आपसे प्रूफ के तौर पर फोटो, आयु प्रमाण के लिए कागजात और पता प्रमाण देने होंगे। इसके लिए आप इन कागजात की स्कैन कॉपी अपलोड कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि स्कैन कॉपी की साइज 2 एमबी से अधिक ना हो। जन्म प्रमाण के लिए आप आधार कार्ड दे सकते हैं।

विज्ञापन
How to change address in voter id card online, All you need to know
form 6

इसके अलावा वर्तमान पता के लिए आप बिजली बिल या गैस कनेक्शन बिल देना होगा। अब पूरे फॉर्म को भरने के बाद आपको एक रिफ्रेंस आईडी मिलेगी जिसे आप नोट करके रख लें। इसकी मदद से आप अपने आवेदन को ट्रैक कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed