{"_id":"5cb06baabdec22144b7f0bdb","slug":"how-to-know-your-smartphone-is-original-or-fake-here-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपका स्मार्टफोन नकली है या असली, एक SMS से सेकेंडों में पता करें","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
आपका स्मार्टफोन नकली है या असली, एक SMS से सेकेंडों में पता करें
यदि हम आपसे कहें कि आपके पास स्मार्टफोन नहीं होगा तो यह शायद ही सच हो, क्योंकि यदि आप खबर को पढ़ रहे हैं तो 95 फीसदी संभावना है कि आपके पास स्मार्टफोन होगा। स्मार्टफोन आजकल काफी सस्ते मिल रहे हैं। कई बार तो ऑनलाइन फोन खरीदने पर अच्छा-खासा कैशबैक मिल जाता है।
2 of 6
demo pic
वैसे कई लोग ऑनलाइन स्मार्टफोन खरीदने से कतराते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें नकली मिल सकता है। तो चलिए आज हम आपको एक तरीका बताते हैं जिसके जरिए आप एक मैसेज भेजकर पता कर सकते हैं कि आपका फोन असली है या नकली। आइए जानते हैं...
3 of 6
c dot
दरअसल यह सुविधा किसी और ने नहीं, बल्कि डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन ने दी है। इस सेवा के तहत आप सिर्फ एक SMS भेज कर अपने फोन के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। एसएमएस के अलावा आप C-DOT के ऐप से भी पता कर सकते हैं कि आपका फोन नकली है या असली। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
IMEI Number
यदि आप मैसेज के जरिए जानना चाहते हैं कि आपका फोन असली है या नकली तो आप मैसेज ऐप में जाकर KYM लिखकर स्पेस दें और इसके बाद 15 अंकों वाला अपने फोन का IMEI नंबर टाइप करें और 14422 पर भेज दें।
विज्ञापन
5 of 6
know your mobile
यदि आपको फोन का आईएमईआई नंबर पता नहीं है तो इसकी जानकारी आप *#06# डायल करके ले सकते हैं। इसके अलावा फोन के बॉक्स पर भी आईएमईआई नंबर होता है। मैसेज भेजने के बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें आपके फोन के बारे में कंपनी के नाम सहित कई जानकारी होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।