{"_id":"603731068ebc3ee92a070385","slug":"how-to-order-pvc-aadhar-card-for-whole-family-know-step-by-step-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ही मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के लिए बनवाएं PVC आधार कार्ड, यह है तरीका","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
एक ही मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के लिए बनवाएं PVC आधार कार्ड, यह है तरीका
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
PVC AADHAAR CARD
- फोटो : amarujala
Link Copied
अब सरकार ने लोगों की जरूरतों को देखते हुए पॉलिविनाइल क्लोराइड (PVC) कार्ड पर आधार कार्ड प्रिंट कराना वैध कर दिया है। खुद UIDAI ने यह सुविधा दे दी है। अब आप एटीएम कार्ड की तरह पीवीसी कार्ड पर अपने आधार कार्ड को प्रिंट करा सकते हैं। पीवीसी कार्ड का फायदा यह है कि आपका आधार कार्ड पानी से खराब नहीं होगा और टूटेगा भी नहीं। सबसे बड़ी और खास बात यह है कि आप एक ही मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के लिए PVC आधार कार्ड बनवा सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...
Trending Videos
2 of 6
PVC AADHAAR CARD
- फोटो : UIDAI
PVC आधार कार्ड की खासियत
सबसे पहले आपको बता दें कि PVC आधार कार्ड, एटीएम वाले कार्ड की तरह ही है। ऐसे में पानी से खराब होने या टूटने का डर नहीं रहेगा। इसके अलावा नए PVC आधार कार्ड में कई नए सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
PVC AADHAAR CARD
- फोटो : UIDAI
PVC कार्ड पर आधार को प्रिंट करवाने और घर तक मंगवाने के लिए आपको महज 50 रुपये का शुल्क देना होग। आप जितने लोगों का PVC आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, उतने लोगों के लिए आपको फी जमा करनी होगी। यदि आपके परिवार में पांच लोग हैं तो आपको 250 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।
4 of 6
PVC AADHAAR CARD
- फोटो : UIDAI
PVC आधार कार्ड ऑडर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। https://residentpvc.uidai.gov.in/order-pvcreprint इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर डालें और सिक्योरिटी कोड भी डालें जो कि आपकी स्क्रीन पर ही दिखेगा।
विज्ञापन
5 of 6
PVC AADHAAR CARD
- फोटो : UIDAI
इसके बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे जिनमें मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होने और ना होने के विकल्प शामिल हैं। इनमें से आप कोई भी विकल्प अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। यदि आप परिवार के अन्य सदस्यों के लिए पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो उनका आधार नंबर और आप अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी मंगाकर ऑर्डर कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।