AI: क्या आप इस्तेमाल कर रहे हैं गूगल जेमिनी का नया एआई म्यूजिक मॉडल 'Lyria 3'? इन आसान टेक्स्ट से बनाएं गाना
Lyria 3 Text Prompts: गूगल जेमिनी का नया एआई म्यूजिक मॉडल Lyria 3 अब यूजर्स को सिर्फ टेक्स्ट, इमेज या शॉर्ट वीडियो के जरिए 30 सेकंड का पूरा म्यूजिक ट्रैक बनाने की सुविधा देता है। इस लेख में हम बताएंगे कुछ आसान टेक्स्ट प्रॉम्ट जिनसे आप आसानी से गाना बना सकेंगे।
विस्तार
अब गाना बनाने के लिए न स्टूडियो की जरूरत है, न महंगे सॉफ्टवेयर की और न ही मिक्सिंग कंसोल की। गूगल जेमिनी का नया एआई म्यूजिक मॉडल Lyria 3 यूज़र्स को सिर्फ टेक्स्ट लिखकर 30 सेकंड का पूरा म्यूजिक ट्रैक तैयार करने की सुविधा देता है। अगर आप सोशल मीडिया रील, यूट्यूब वीडियो, पॉडकास्ट या किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक बनाना चाहते हैं तो यह फीचर आपके काफी काम आ सकता है।
क्या है Lyria 3?
Lyria 3, गूगल डीपमाइंड का एआई म्यूजिक जनरेशन मॉडल है। यह आपके दिए गए इनपुट को 30 सेकंड के तैयार म्यूजिक ट्रैक में बदल देता है।
आप इन तीन तरीकों से म्यूजिक बना सकते हैं:
- टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर
- इमेज अपलोड करके
- शॉर्ट वीडियो के जरिए
आपको सिर्फ ये बताना है:
- मूड कैसा हो (रोमांटिक, ड्रामेटिक, एनर्जेटिक)
- जॉनर क्या हो (पॉप, सिनेमेटिक, लो-फी, मेटल)
- टेम्पो कितना हो (स्लो, 70 BPM, फास्ट)
- कौन-से इंस्ट्रूमेंट हों (गिटार, सिंथ, ड्रम्स)
- वोकल चाहिए या नहीं (भाषा और आवाज का प्रकार)
इसके बाद एआई खुद ही कंपोजिशन, लेयरिंग, मिक्सिंग और जरूरत पड़ने पर लिरिक्स तक तैयार कर देता है।
कैसे बनाएं अपना एआई म्यूजिक ट्रैक? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
अच्छी बात यह है कि इसके लिए अलग से कोई एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। सब कुछ जेमिनी एप के अंदर ही मिलता है।
1. जेमिनी एप खोलें
डेस्कटॉप, एंड्रॉयड या आईओएस पर जेमिनी एप ओपन करें। ध्यान रखें कि आपके रीजन में म्यूजिक जनरेशन फीचर उपलब्ध हो।
2. नया चैट शुरू करें
चैट विंडो में 'म्यूजिक क्रिएशन' या म्यूजिक जनरेशन ऑप्शन चुनें।
3. इनपुट का तरीका चुनें
टेक्स्ट प्रॉम्प्ट (सबसे आसान तरीका)
इमेज अपलोड
शॉर्ट वीडियो
शुरुआत के लिए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट बेहतर रहेगा।
4. डिटेल में प्रॉम्प्ट लिखें
उदाहरण: 'क्रिएट ए सिनेमेटिक हिंदी बैकग्राउंड स्कोर विध स्लो टेंपो, सॉफ्ट पियानो एंड वायोलिन, इमोशनल मूड.'। जितना साफ और डिटेल में लिखेंगे, उतना बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
5. ट्रैक तैयार
प्रॉम्प्ट सबमिट करते ही Lyria 3 ऑटोमैटिकली म्यूजिक तैयार कर देगा। आपको मिलेगा:
- लेयर्ड इंस्ट्रूमेंट्स
- बैलेंस्ड मिक्सिंग
- जरूरत पड़ने पर एआई वोकल्स
आप ऑडियो फाइल को प्रीव्यू कर सकते हैं और सीधे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
एआई पहचान के लिए खास टेक्नोलॉजी
गूगल हर ट्रैक में सिंथआईडी वॉटरमार्किंग जोड़ता है जिससे यह साफ रहता है कि यह कंटेंट एआई द्वारा बनाया गया है। इससे एआई कंटेंट की पहचान आसान हो जाती है।
कौन कर सकता है इस्तेमाल?
- 18 साल से ज्यादा उम्र के यूजर्स
- हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं का सपोर्ट
- पेड जेमिनी प्लान्स में ज्यादा जनरेशन लिमिट
क्यों है यह फीचर खास?
पहले म्यूजिक बनाने के लिए जरूरत होती थी:
- इंस्ट्रूमेंट्स
- रिकॉर्डिंग सेटअप
- एडिटिंग सॉफ्टवेयर
- और घंटों की मेहनत
अब सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से 30 सेकंड का प्रोफेशनल साउंडिंग ट्रैक तैयार किया जा सकता है। अगर आप कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर या म्यूजिक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तो जेमिनी का यह नया फीचर आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।