सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Portabl e AC: No more tension renters Cool your home without wall drills installation hassles tech news hindi

Summer AC: किराएदारों की टेंशन खत्म! ये एसी घर में बिना तोड़-फोड़ किए होगा फिट, कूलिंग भी मिलेगी जबरदस्त

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Wed, 25 Feb 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

AC Without Installation: गर्मियां दस्तक देने वाली हैं और अगर इस बार आप अपने घर में एसी लगवाना चाहते हैं, लेकिन किराए के घर में मकानमालिक दीवार में छेद करने से मना करता है,तो आप इस झंझट से आसानी से बच सकते हैं, क्योंकि पोर्टेबल एसी आपके लिए गेम-चेंजर हो सकता है। इसे न दीवार पर टांगने की जरूरत है और न ही विंडो फिटिंग की। कूलर की तरह पहियों पर चलने वाला यह एसी आपके घर के किसी भी कोने को मिनटों में  ठंडा कर सकता है।
 

Portabl e AC: No more tension renters Cool your home without wall drills installation hassles tech news hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

गर्मियां आते ही विंडो या स्प्लिट एसी की इंस्टॉलेशन और दीवारों में ड्रिलिंग बड़ी परेशानी बन जाती है, खासकर किराएदारों के लिए। पोर्टेबल एसी इस समस्या का आसान समाधान है। पहियों के साथ आने वाला यह एसी बिना तोड़-फोड़ के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें बस खिड़की से एग्जॉस्ट पाइप बाहर निकालें और प्लग-इन करें। 

Trending Videos


विंडो और स्प्लिट के जमाने में पोर्टेबल AC क्यों है खास?
गर्मी की शुरुआत में ही अक्सर लोग नया एसी खरीदने का मन बनाते हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या आती है इंस्टॉलेशन की। स्प्लिट एसी के लिए दीवार में बड़े छेद और विंडो एसी के लिए खिड़की की कटिंग करानी पड़ती है। लेकिन पोर्टेबल एसी इन सभी झंझटों को खत्म कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: AC Cleaning: एसी की जेट सर्विस कराएं या नॉर्मल? जानिए कौन-सी क्लीनिंग आपके AC के लिए है बेस्ट और किफायती

वहीं, अक्सर मकान मालिक घर की दीवारों में ड्रिलिंग या तोड़-फोड़ की अनुमति नहीं देते। ऐसे में किराएदारों के लिए पोर्टेबल एसी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। खास बात कि इसे लगाने के लिए आपको किसी की परमिशन लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। क्योंकि ये पहियों पर चलता है। इसमें नीचे पहिये (Castor Wheels) लगे होते हैं, जिससे आप इसे बेडरूम से लिविंग रूम और लिविंग रूम से किचन तक आसानी से खिसका कर ले जा सकते हैं।

कैसे काम करता है पोर्टेबल एसी?
यह साधारण कूलर की तरह दिखता है लेकिन इसमें एक कंप्रेसर लगा होता है।

  • हॉट एयर पाइप: इसके पीछे एक फ्लेक्सिबल पाइप लगा होता है। इस पाइप का दूसरा सिरा किसी भी खिड़की या दरवाजे के हल्के गैप से बाहर निकालना होता है ताकि कमरे की गर्म हवा बाहर जा सके।
  • प्लग एंड प्ले: इसे बस बिजली के बोर्ड में लगाएं और यह तुरंत ठंडी हवा देना शुरू कर देता है।

अगर आप इस सीजन में पोर्टेबल एसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कई भरोसेमंद ब्रांड्स मौजूद हैं, जिनकी शुरुआती कीमत करीब 30 हजार से शुरू हो जाती है। ब्लू स्टार (Blue Star), लॉयड (Lloyd) और क्रूज (Cruise) जैसे ब्रांड्स 1 टन क्षमता में बेहतरीन पोर्टेबल एसी ऑफर कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: AC Buying Guide: 3-स्टार या 5-स्टार? जानें आपकी जरूरत और बिजली बिल के हिसाब से कौन सा बेहतर विकल्प

खरीदने से पहले जानें जरूरी बातें
पानी का निकास: पोर्टेबल एसी हवा से नमी सोखता है, जिसे एक छोटी ट्रे या पाइप के जरिए निकालना होता है। आधुनिक मॉडल्स में ऑटो-इवेपोरेशन तकनीक भी आती है।
बिजली की खपत: बिजली की बात करें तो ये स्प्लिट एसी के बराबर ही बिजली लेता है, इसलिए स्टार रेटिंग जरूर चेक करें। चूंकि कंप्रेसर यूनिट के अंदर ही होता है, इसलिए यह स्प्लिट एसी की तुलना में थोड़ा ज्यादा शोर कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed