सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   iqoo 15r vs oneplus 15r comparison price specs features camera processor ram storage details

iQOO 15R vs OnePlus 15R: 50,000 रुपये से कम में कौन सा फोन है असली वैल्यू फ्लैगशिप?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

iQOO 15R Vs OnePlus 15R Comparison: भारत में iQOO 15R को लॉन्च कर दिया गया है। परफॉर्मेंस में यह फोन OnePlus 15R को सीधी टक्कर दे रहा है। अगर आपका बजट 50,000 रुपये के आसपास है और इस कीमत में एक दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाला फोन खोज रहे हैं, तो जानिए 2026 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर रहेगा।

iqoo 15r vs oneplus 15r comparison price specs features camera processor ram storage details
iQOO 15R vs OnePlus 15R- कंपेरिजन - फोटो : iQOO/OnePlus
विज्ञापन

विस्तार

भारत में iQOO 15R की एंट्री के साथ प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। यह फोन सीधे तौर पर पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 15R को चुनौती दे रहा है। अगर आप ₹50,000 से कम बजट में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और दोनों के बीच कंफ्यूज हैं, तो यहां पूरी तुलना आसान भाषा में समझिए।
Trending Videos

डिस्प्ले: किसकी स्क्रीन ज्यादा दमदार?
iQOO 15R
  • 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले
  • 144Hz रिफ्रेश रेट (गेमिंग के लिए)
  • पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स (HBM 1,800 निट्स)
  • Schott Xensation Alpha ग्लास प्रोटेक्शन

OnePlus 15R
  • 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (थोड़ी बड़ी स्क्रीन)
  • 165Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट
  • HBM 1,800 निट्स
  • Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन
  • 3200Hz टच सैंपलिंग के लिए अलग टच रिस्पॉन्स चिप

गेमिंग के शौकीनों के लिए OnePlus का 165Hz रिफ्रेश रेट और हाई टच सैंपलिंग थोड़ा अतिरिक्त फायदा दे सकता है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a vs Vivo V70: 50,000 रुपये में कौन सा स्मार्टफोन है ज्यादा दमदार?
विज्ञापन
विज्ञापन

iqoo 15r vs oneplus 15r comparison price specs features camera processor ram storage details
दोनों स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट - फोटो : iQOO
परफॉर्मेंस: दोनों में नया Snapdragon चिपसेट
दोनों स्मार्टफोन नए Snapdragon 8 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस हैं। इससे अलावा, दोनों फोन 12GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आते हैं। ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के लिए iQOO 15R में Adreno 826 GPU, जबकि OnePlus 15R में Adreno 840 GPU दिया गया है। 

सॉफ्टवेयर:
  • iQOO 15R: Android 16 आधारित Origin OS 6
  • OnePlus 15R: OxygenOS 16
  • दोनों कंपनियां 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही हैं।

कैमरा: वीडियो और फोटोग्राफी में कौन आगे?
iQOO 15R
  • 50MP Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा (OIS)
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड
  • 32MP फ्रंट कैमरा
  • फ्रंट और रियर दोनों में 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग

OnePlus 15R
  • 50MP Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा (OIS)
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड
  • 32MP फ्रंट कैमरा (4K 30fps)
  • रियर कैमरा से 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग
  • डीटेल मैक्स इंजन और सेल्फी कैमरे में ऑटोफोकस

वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में OnePlus 15R का 4K 120fps सपोर्ट इसे बढ़त देता है।

iqoo 15r vs oneplus 15r comparison price specs features camera processor ram storage details
OnePlus 15R में है 7400 mAh की बड़ी बैटरी - फोटो : OnePlus
बैटरी और चार्जिंग
  • OnePlus 15R: 7,400mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग
  • iQOO 15R: 7,600mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग
  • iQOO 15R यहां थोड़ी बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग के साथ आगे निकलता है।

ड्यूरेबिलिटी
  • iQOO 15R: IP68 और IP69 रेटिंग
  • OnePlus 15R: IP69K सहित अतिरिक्त सुरक्षा

कीमत
iQOO 15R
8GB + 256GB: ₹44,999
12GB + 256GB: ₹47,999
12GB + 512GB: ₹52,999

OnePlus 15R
12GB + 256GB: ₹47,999
16GB + 512GB: ₹52,999

यह भी पढ़ें: फोन में ताक-झांक करने वालों को कुछ नहीं दिखेगा, Galaxy S26 Ultra में आ सकता है ये खास फीचर

2026 में किसे खरीदें?
  • दोनों फोन प्रोसेसर, स्टोरेज और डिस्प्ले के मामले में लगभग बराबरी पर हैं।
  • बढ़िया गेमिंग परफॉर्मेंस और हाई-फ्रेम वीडियो रिकॉर्डिंग चाहते हैं तो OnePlus 15R बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के लिए आपको iQOO 15R चुनना चाहिए।
  • अगर बजट सीमित है, तो iQOO 15R का बेस वेरिएंट ज्यादा किफायती है। लेकिन टॉप वेरिएंट में OnePlus 15R 16GB RAM के साथ बेहतर वैल्यू देता है। हालांकि, अंतिम फैसला आपकी जरूरतों और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed