{"_id":"699dbc9c69b0f3f6550b6a34","slug":"samsung-galaxy-unpacked-2026-galaxy-s26-launch-date-live-stream-features-tech-news-hindi-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Samsung Galaxy Unpacked 2026: 25 फरवरी को लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, जानें कब और कहां देखें लाइव","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Samsung Galaxy Unpacked 2026: 25 फरवरी को लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, जानें कब और कहां देखें लाइव
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 24 Feb 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार
सैमसंग 25 फरवरी को अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में नई Galaxy S26 सीरीज से पर्दा उठाने जा रहा है। इस बार कंपनी बेहतर प्राइवेसी, दमदार प्रोसेसर और अपग्रेडेड कैमरा सेटअप जैसे कई बड़े फीचर्स पेश कर सकती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
Samsung Galaxy S26 Series
- फोटो : Samsung
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता Samsung 25 फरवरी को अपना बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में कंपनी अपनी नई Galaxy S26 सीरीज़ पेश करेगी। इवेंट से पहले ही कई फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।
कब और कहां देखें Galaxy Unpacked 2026?
Galaxy Unpacked 2026 का आयोजन सैन फ्रांसिस्को में ऑन-ग्राउंड इवेंट के रूप में किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 फरवरी को सुबह 10 बजे (पैसिफिक टाइम) शुरू होगा। भारत में इसे रात 11:30 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। लाइव स्ट्रीम Samsung Newsroom, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और उसके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगी।
Trending Videos

Galaxy Unpacked 2026 में क्या होगा खास?
इस इवेंट का मुख्य आकर्षण Samsung Galaxy S26 Ultra होगा। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि इस फोन में “प्राइवेसी डिस्प्ले” फीचर मिलेगा, जो स्क्रीन पर दिखाई देने वाली निजी जानकारी को आसपास के लोगों से सुरक्षित रखने में मदद करेगा।
साथ ही, फोन में “Hey Plex” हॉटवर्ड के जरिए Perplexity का डायरेक्ट इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है। पहले से मौजूद Bixby और Gemini सपोर्ट भी इसमें जारी रहेगा।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, S26 Ultra में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का 5x टेलीफोटो लेंस, 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो पिछले मॉडल जैसी ही होगी। कंपनी का दावा है कि फोन 30 मिनट में 75% तक चार्ज हो सकेगा। पहले आई रिपोर्ट्स में 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग की बात कही गई थी, हालांकि हालिया लीक में इसका जिक्र नहीं है।
प्रोसेसर के तौर पर इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 “For Galaxy” ब्रांडिंग के साथ दिया जा सकता है, यानी यह चिप खासतौर पर S26 Ultra के लिए ऑप्टिमाइज़ की गई होगी। कुछ बाजारों में यह Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ भी आ सकता है।
Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus
स्टैंडर्ड Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो पिछले मॉडल से थोड़ी बड़ी होगी। वहीं Samsung Galaxy S26 Plus में 6.7 इंच की डिस्प्ले बरकरार रह सकती है।
दोनों मॉडल अलग-अलग बाजारों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। बैटरी की बात करें तो Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। Galaxy S26 Plus में 4,900mAh बैटरी के साथ 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। पिछले साल वायरलेस चार्जिंग 15W थी।
नए Galaxy Buds भी हो सकते हैं लॉन्च
इवेंट के दौरान कंपनी Samsung Galaxy Buds 4 और Samsung Galaxy Buds 4 Pro को भी पेश कर सकती है। हालांकि इनके फीचर्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।