Summer AC: किराएदारों की टेंशन खत्म! ये एसी घर में बिना तोड़-फोड़ किए होगा फिट, कूलिंग भी मिलेगी जबरदस्त
AC Without Installation: गर्मियां दस्तक देने वाली हैं और अगर इस बार आप अपने घर में एसी लगवाना चाहते हैं, लेकिन किराए के घर में मकानमालिक दीवार में छेद करने से मना करता है,तो आप इस झंझट से आसानी से बच सकते हैं, क्योंकि पोर्टेबल एसी आपके लिए गेम-चेंजर हो सकता है। इसे न दीवार पर टांगने की जरूरत है और न ही विंडो फिटिंग की। कूलर की तरह पहियों पर चलने वाला यह एसी आपके घर के किसी भी कोने को मिनटों में ठंडा कर सकता है।
विस्तार
गर्मियां आते ही विंडो या स्प्लिट एसी की इंस्टॉलेशन और दीवारों में ड्रिलिंग बड़ी परेशानी बन जाती है, खासकर किराएदारों के लिए। पोर्टेबल एसी इस समस्या का आसान समाधान है। पहियों के साथ आने वाला यह एसी बिना तोड़-फोड़ के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें बस खिड़की से एग्जॉस्ट पाइप बाहर निकालें और प्लग-इन करें।
विंडो और स्प्लिट के जमाने में पोर्टेबल AC क्यों है खास?
गर्मी की शुरुआत में ही अक्सर लोग नया एसी खरीदने का मन बनाते हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या आती है इंस्टॉलेशन की। स्प्लिट एसी के लिए दीवार में बड़े छेद और विंडो एसी के लिए खिड़की की कटिंग करानी पड़ती है। लेकिन पोर्टेबल एसी इन सभी झंझटों को खत्म कर देता है।
ये भी पढ़े: AC Cleaning: एसी की जेट सर्विस कराएं या नॉर्मल? जानिए कौन-सी क्लीनिंग आपके AC के लिए है बेस्ट और किफायती
वहीं, अक्सर मकान मालिक घर की दीवारों में ड्रिलिंग या तोड़-फोड़ की अनुमति नहीं देते। ऐसे में किराएदारों के लिए पोर्टेबल एसी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। खास बात कि इसे लगाने के लिए आपको किसी की परमिशन लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। क्योंकि ये पहियों पर चलता है। इसमें नीचे पहिये (Castor Wheels) लगे होते हैं, जिससे आप इसे बेडरूम से लिविंग रूम और लिविंग रूम से किचन तक आसानी से खिसका कर ले जा सकते हैं।
कैसे काम करता है पोर्टेबल एसी?
यह साधारण कूलर की तरह दिखता है लेकिन इसमें एक कंप्रेसर लगा होता है।
- हॉट एयर पाइप: इसके पीछे एक फ्लेक्सिबल पाइप लगा होता है। इस पाइप का दूसरा सिरा किसी भी खिड़की या दरवाजे के हल्के गैप से बाहर निकालना होता है ताकि कमरे की गर्म हवा बाहर जा सके।
- प्लग एंड प्ले: इसे बस बिजली के बोर्ड में लगाएं और यह तुरंत ठंडी हवा देना शुरू कर देता है।
अगर आप इस सीजन में पोर्टेबल एसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कई भरोसेमंद ब्रांड्स मौजूद हैं, जिनकी शुरुआती कीमत करीब 30 हजार से शुरू हो जाती है। ब्लू स्टार (Blue Star), लॉयड (Lloyd) और क्रूज (Cruise) जैसे ब्रांड्स 1 टन क्षमता में बेहतरीन पोर्टेबल एसी ऑफर कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: AC Buying Guide: 3-स्टार या 5-स्टार? जानें आपकी जरूरत और बिजली बिल के हिसाब से कौन सा बेहतर विकल्प
खरीदने से पहले जानें जरूरी बातें
पानी का निकास: पोर्टेबल एसी हवा से नमी सोखता है, जिसे एक छोटी ट्रे या पाइप के जरिए निकालना होता है। आधुनिक मॉडल्स में ऑटो-इवेपोरेशन तकनीक भी आती है।
बिजली की खपत: बिजली की बात करें तो ये स्प्लिट एसी के बराबर ही बिजली लेता है, इसलिए स्टार रेटिंग जरूर चेक करें। चूंकि कंप्रेसर यूनिट के अंदर ही होता है, इसलिए यह स्प्लिट एसी की तुलना में थोड़ा ज्यादा शोर कर सकता है।