{"_id":"6023cff76f454d15d34d7fb6","slug":"how-to-read-deleted-message-on-whatsapp-all-you-need-to-know-about-this-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर किसी ने कर दिया डिलीट तो फटाफट ऐसे पढ़ें","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर किसी ने कर दिया डिलीट तो फटाफट ऐसे पढ़ें
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
WHATSAPP TIPS
- फोटो : amarujala
Link Copied
वैसे तो नई प्राइवेसी पॉलिसी के कारण व्हाट्सएप का त्याग कर रहे हैं, लेकिन अभी भी करोड़ों लोग व्हाट्सएप इस्तेमाल कर रहे हैं। व्हाट्सएप में एक कमाल का फीचर है जिसके जरिए आप भेजे हुए मैसेज को सभी के लिए डिलीट कर सकते हैं। वैसे तो यह फीचर बड़े काम का है लेकिन कई लोग इसका गलत फायदा भी उठाते हैं और महत्वपूर्ण मैसेज भी डिलीट कर देते हैं। तो चलिए आज हम आपको एक ट्रिक बताते हैं जिसकी मदद से आप डिलीट हुए मैसेज को भी आसानी से पढ़ सकेंगे।
Trending Videos
2 of 5
WhatsRemoved+
- फोटो : PLAY STORE
सबसे पहले आपको बता दें कि यह ट्रिक सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। इसके अलावा इस ट्रिक को आप अपनी रिस्क पर आजमाएं, क्योंकि डिलीट हुए मैसेज को आप एक थर्ड पार्टी एप के जरिए ही पढ़ सकते हैं। सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले-स्टोर से WhatsRemoved+ एप डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
WhatsRemoved+
- फोटो : PLAY STORE
इसके बाद एप की सेटिंग पूरी करें और जरूरी परमिशन दें। परमिशन देने के बाद फिर से एप में जाएं और उस एप को सेलेक्ट करें जिसके नोटिफिकेशन को आप सेव करना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप व्हाट्सएप के नोटिफिकेशन को सेव करना चाहते हैं तो व्हाट्सएप को सेलेक्ट करें। इसके बाद नेक्स्ट के विकल्प पर टैप करें।
4 of 5
WhatsRemoved+
- फोटो : PLAY STORE
इसके बाद नई स्क्रीन पर YES पर टैप करें और सेव फाइल के लिए परमिशन दें। इसके बाद आप एप का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके बाद व्हाट्सएप के सारे डिलीट हुए मैसेज इस एप में दिख जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि WhatsRemoved+ में आपको विज्ञापन भी देखने को मिलेंगे लेकिन यदि आप इन्हें हटाना चाहते हैं तो आपको 10 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद आपको विज्ञापन नहीं दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।