फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है?

Thu, 25 Apr 2019 05:59 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 25 Apr 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
how to update mobile number in aadhaar card, Know step by step proccess
Aadhaar Card mobile change

पिछले साल तक आधार कार्ड कई सरकारी कार्यों के लिए आवश्यक था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। जैसे कि सिम कार्ड के लिए आपको आधार नंबर देने की जरूरत नहीं है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आधार कार्ड की जरूरत रह ही नहीं गई है। आधार कार्ड आज भी एक जरूरी पहचान पत्र है, लेकिन दिक्कत तब हो जाती है जब हमें अचानक से आधार की जरूरत पड़ती है और हमें ऑनलाइन आधार निकलवाना होता है लेकिन मोबाइल नंबर बदल गया होता है। तो चलिए आज हम आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने का तरीका बताते हैं।

how to update mobile number in aadhaar card, Know step by step proccess
आधार कार्ड

यदि आप भी घर बैठे अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं तो भूल जाइए, क्योंकि ऐसा संभव नहीं है। आप खुद से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर सकते। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट सिर्फ आधार सेंटर से ही होगी। तो अब सवाल यह है कि अपने घर के पास आधार सेंटर की जानकारी कैसे मिलेगी। आइए जानते हैं....

how to update mobile number in aadhaar card, Know step by step proccess
aadhaar

आप अपने मोबाइल से ही घर बैठे पता लगा सकते हैं कि आपके आसपास आधार सेंटर कहां है तो सबसे पहले अपने फोन के ब्राउजर में https://uidai.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद आपको बायीं ओर Update Aadhaar का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to update mobile number in aadhaar card, Know step by step proccess
aadhaar

इस सेक्शन में Update Aadhaar at Enrolment/Update Center के विकल्प पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक विंडो खुलेगी जिसमें आधार सेंटर सर्च करने के लिए state, postal pin code और search box के विकल्प मिलेंगे।

विज्ञापन
how to update mobile number in aadhaar card, Know step by step proccess
aadhaar

इसके बाद आप अपनी सुविधानुसार विकल्प का चयन करके आधार सेंटर पर जा सकते हैं। वहां जाने के बाद आपके आधार का ऑथेंटिकेशन होगा और आपसे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने का आवेदन ले लिया जाएगा। आवेदन के कुछ दिन बाद आपके आधार में नया मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। आप https://resident.uidai.gov.in/check-aadhaar-status पर जाकर भी अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed