फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईफोन 13 से फोटोग्राफी: दिवाली की तस्वीरों को यादगार बना देंगे ये टिप्स

Mon, 01 Nov 2021 01:17 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 01 Nov 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
iphne 13 photography these tips will make diwali photos memorable
iphone 13 pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

सोशल मीडिया के इस दौर में फेस्टिवल में फोटोग्राफी बड़े मायने रखती है। सोशल मीडिया पोस्ट बिना तो आजकल फेस्टिवल अधूर लगता है। फेस्टिव सीजन में कोई अपने स्मार्टफोन से फोटोग्राफी करता है तो कोई कैमरे से करता है, लेकिन एक आम बात यह है कि सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को सभी लोग शेयर करते हैं। एपल ने हाल ही में iPhone 13 सीरीज को कैमरे में कई सारे बदलाव के साथ पेश किया है। आप में से कई लोगों के पास नया आईफोन भी होगा। तो आइए इस दिवाली आईफोन 13 से बेस्ट फोटोग्राफी करने के कुछ टिप्स जानते हैं...

iphne 13 photography these tips will make diwali photos memorable
Night mode - फोटो : amarujala
आईफोन 13 से फोटोग्राफी: नाइट मोड

आईफोन के नाइट मोड के बारे में तो आपलोग जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाइट मोड को आप कस्टमाइज भी कर सकते हैं। दरअसल आईफोन का डिफॉल्ट नाइट मोड 3 सेकेंड को होता है लेकिन आप नाइट मोड के येल्लो निशान पर क्लिक करके समय को कम या ज्यादा (एक्सपोजर) भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि आईफोन के कैमरे के साथ येल्लो निशान तभी दिखता है जब नाइट मोड एक्टिव होता है। आईफोन का नाइट मोड अपने आप काम करता है। बेहतर नाइट मोड के लिए ट्राईपॉड का इस्तेमाल करें। नाइट मोड का इस्तेमाल आप रियर और फ्रंट दोनों के साथ कर सकते हैं। नाइट मोड मे जूम भी मिलेगा।

iphne 13 photography these tips will make diwali photos memorable
Cinematic mode - फोटो : amarujala
आईफोन 13 से फोटोग्राफी: सिनेमेटिक मोड

आईफोन 13 सीरीज के साथ एपल ने सिनेमेटिक मोड दी है जो कि वीडियोग्राफी के लिए है। सिनेमेटिक मोड का सपोर्ट iPhone 13 Pro Max, iPhone 13 Pro, iPhone 13, iPhone 13 mini में मिलेगा। सिनेमेटिक मोड आपको कैमरे के साथ अलग से मिलेगा। सिनेमेटिक मोड पर क्लिक करने के बाद आप f बटन पर क्लिक करके डेफ्थ ऑफ फील्ड को कंट्रोल कर सकते हैं। सिनेमेटिक मोड में कैमरा ऑटोमेटिक दो सब्जेक्ट के बीच फोकस और डीफोकस होता है। इस मोड में आपको कई सारे फिल्टर्स भी मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
iphne 13 photography these tips will make diwali photos memorable
Portrait mode - फोटो : amarujala
आईफोन 13 से फोटोग्राफी: पोट्रेट मोड

iPhone 8 Plus और इससे बाद के सभी आईफोन में आपको पोट्रेट मोड मिलता है जिसकी मदद से आप इस दिवाली अच्छी फोटोग्राफी कर सकते हैं। बेहतर बैकग्राउंड इफेक्ट के लिए आप झालर लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पोट्रेट मोड में बेहतर फोटो के लिए आप स्टूडियो क्वॉलिटी लाइट इफेक्ट को अप्लाई कर सकते हैं। पोट्रेट मोड में आपको नेचुरल लाइट, स्टूडियो लाइट, स्टेज लाइट जैसे छह लाइट इफेक्ट मिलते हैं।

विज्ञापन
iphne 13 photography these tips will make diwali photos memorable
iphone 13 pro macro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
आईफोन 13 से फोटोग्राफी: मैक्रो मोड

यदि आपके पास आईफोन 13 सीरीज का प्रो-मॉडल है तो आप इस दिवाली उससे बेहतरीन मैक्रो फोटोग्राफी कर सकते हैं। आईफोन 13 सीरीज के प्रो मॉडल के कैमरे में मैक्रो लेंस का सपोर्ट है जो कि वाइड एंगल लेंस के साथ है। जरूरत होने पर फोन के कैमरे का मैक्रो लेंस अपने आप एक्टिव हो जाता है तो आपको फोकस के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed