फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपका स्मार्टफोन वॉटरप्रूफ है या वॉटर रेसिस्टेंट है, विस्तार से समझिए

Sat, 05 Dec 2020 04:01 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 05 Dec 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
iphone water proof Your smartphone is water resistant or water repellent
iphone waterproof - फोटो : Amar Ujala

आईफोन 12 में वॉटर रेसिस्टेंस दावों के गलत पाए जाने के कारण इटली में एपल पर 12 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। एपल के दावों को गलत समझा गया या वाकई दावे सही नहीं पाए गए, इस पर बहस जारी रहेगी, लेकिन स्मार्टफोन के संबंध में वॉटर रेसिस्टेंस को ठीक से समझने की जरूरत है। क्या है वॉटरप्रूफ या वॉटर रेसिस्टेंट या फिर वॉटर रिपेलेंट आइए जानते हैं विस्तार से...

Trending Videos
iphone water proof Your smartphone is water resistant or water repellent

वॉटर रेसिस्टेंट
अगर आपका डिवाइस वॉटर रेसिस्टेंट से लैस है, तो इसका मतलब है कि फोन के अंदर पानी का जाना काफी मुश्किल है। कई घड़ियों में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें पानी की कुछ छींटे पड़ने के बाद भी घड़ी को कोई नुकसान नहीं होता है। इसी तरह वॉटर रेसिस्टेंट से लैस स्मार्टफोन्स पर भी पानी की बूंदें पड़ने से कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने फोन को पानी में डालने की भूल करें। वॉटर रेसिस्टेंट का मतलब वॉटरप्रूफ नहीं समझना चाहिए। बेहद कम इलेक्ट्रॉनिक्स सही मायनों में वॉटरप्रूफ होते हैं।

iphone water proof Your smartphone is water resistant or water repellent

वॉटर रेसिस्टेंट फोन का डिवाइस के लिए आईपी रेटिंग्स का इस्तेमाल होता है। वॉटर रेसिस्टेंस के संदर्भ में रेटिंग एक से नौ तक होती हैं। इनमें नौ सबसे अच्छा माना जाता है। वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग्स केवल कुछ ही कंडीशन्स में लागू होती है और ये दुनिया में नहीं मिलने वाले। आईपी रेटिंग्स को प्रयोगशालाओं में किए गए प्रयोग के आधार पर एक से नौ तक मापा जाता है जबकि दुनियावी माहौल में हालात काफी अलग होते हैं। उदाहरण के तौर पर प्रयोगशाला में फ्रेश वॉटर का उपयोग होता है, जबकि आमतौर पर पानी में कई तरह के सॉल्ट और केमिकल होते हैं। ये रेटिंग्स एक बार बाल्टी में भूल से गिरे फोन को कुछ हद तक बचा सकती है, लेकिन स्विमिंग पुल के अंदर फोटो क्लिक करने की सलाह शायद ही कोई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
iphone water proof Your smartphone is water resistant or water repellent

वॉटर रिपेलेंट
अगर आपका फोन वॉटर रिपेलेंट तकनीकी से लैस है, तो इसका मतलब है कि आपके फोन या डिवाइस पर एक पतली फिल्म चढ़ाई गई है, जो फोन में पानी नहीं जाने देगा। डिवाइस में इस फिल्म को अंदर और बाहर दोनों ओर से लगाया जाता है। ज्यादातर कंपनियां डिवाइस को पानी से बचाने के लिए फोन पर हाइड्रोफोबिक सतह तैयार करती हैं, जिससे डिवाइस के ऊपर पानी का असर नहीं होता। इस तकनीक से लैस डिवाइस सामान्य डिवाइस की तुलना में ज्यादा देर पानी में सही रह सकता है। 

विज्ञापन
iphone water proof Your smartphone is water resistant or water repellent

वॉटरप्रूफ
कई स्मार्टफोन वॉटरप्रूफ सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं, जिसका मतलब होता है कि फोन पानी में सुरक्षित है। इतना ही नहीं, इस फोन को पानी के अंदर फोटोग्राफी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
तो फोन खरीदते समय ध्यान से देखें कि आपका फोन वॉटरप्रूफ या वॉटर रेसिस्टेंट या फिर वॉटर रिपेलेंट कौन-सी कैटेगरी में आता है, नहीं तो बड़ा नुकसान हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed