फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी निजी जानकारी चोरी करने के लिए हैकर्स कर रहे गूगल का इस्तेमाल

Mon, 11 Feb 2019 01:22 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 11 Feb 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Hackers Are Using Google Translate To Steal Your Data, know how to be safe
hackers

यदि आप भी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं और आपके पास स्मार्टफोन है तो इस डिजिटल दुनिया में आपको बेहद ही सतर्क रहने की दरकार है। आपकी एक छोटी-सी गलती आपको इतनी महंगी पड़ सकती है कि आपकी जिन्दगीभर की कमाई सेकेंडों में गायब हो सकती है।

Hackers Are Using Google Translate To Steal Your Data, know how to be safe
Hackers

किसी एक मैसेज के जरिए आपके फोन को हैक किया जा सकता है और आपके फोन में मौजूद आपकी निजी जानकारी को चुराया जा सकता है। अब एक नया मामला सामने आया है कि गूगल अनुवाद (ट्रांसलेट) की के जरिए आपकी निजी जानकारी चोरी की जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे।

Hackers Are Using Google Translate To Steal Your Data, know how to be safe
google translate

ZDNet की रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स गूगट ट्रांसलेट के जरिए आपके गूगल अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं। दरअसल हैकर्स हैकिंग के लिए पीशिंग का सहारा ले रहे हैं और लोगों को लोकप्रिय वेबसाइट का फर्जी यूआरएल भेजते हैं। ऐसे में लोगों को लगता है कि यह वास्तविक लिंक है और वे उस पर क्लिक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hackers Are Using Google Translate To Steal Your Data, know how to be safe
fake url

अब जैसे ही लोग इस तरह के लिंक पर क्लिक करते हैं तो वह गूगल ट्रांसलेट की नकली वेबसाइट खुलती है और इसी साइट के जरिए लोगों की निजी जानकारी मांगी जाती है। तो यदि आपके पास ही ऐसा कोई ई-मेल आया है जिसमें गूगल ट्रांसलेट का यूआरएल है तो आपको उस लिंक पर क्लिक करने की कोई जरूरत नहीं है। अगली स्लाइड में जानें कैसे करें ऐसे ई-मेल की पहचान।

विज्ञापन
Hackers Are Using Google Translate To Steal Your Data, know how to be safe
gmail

पहली बात तो यह है कि ऐसे मेल की पहचान ई-मेल एड्रेस से होगी। ई-मेल एड्रेस सामान्य ई-मेल की तरह नहीं होगी और साथ ही ई-मेल के नीचे गौर से देखने पर अन-सब्सक्राइब का विकल्प मिलेगा।

हालांकि गूगल ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed