{"_id":"6a0324499a094c42d0032d93","slug":"pm-modi-wfh-advice-transform-your-home-office-these-top-essential-productivity-gadgets-2026-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WFH Gadgets: घर से करना है ऑफिस का काम? इन गैजेट्स के बनाएं 'वर्क फ्रॉम होम' को आसान","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
WFH Gadgets: घर से करना है ऑफिस का काम? इन गैजेट्स के बनाएं 'वर्क फ्रॉम होम' को आसान
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 12 May 2026 07:06 PM IST
सार
PM Modi WFH Advice: बढ़ती गर्मी और बिजली खपत को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंपनियों और प्रोफेशनल्स से वर्क-फ्रॉम-होम अपनाने की अपील की है। जिसके बाद अब घर पर आरामदायक और स्मार्ट ऑफिस सेटअप को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अगर आप भी घर से काम करने के लिए बेहतर और आरामदायक गैजेट्स तलाश रहे हैं, तो यहां ऐसे जरूरी डिवाइसेज के बारे में बताया गया है, जो आपकी प्रोडक्टिविटी, कम्फर्ट और वर्क एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
वर्क होम के लिए जरूरी गैजेट्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Top 10 WFH Tools: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्क-फ्रॉम-होम अपील के बाद अब लोग घर पर बेहतर और आरामदायक ऑफिस सेटअप बनाने का सोच रहे हैं। हालांकि बाजार में मौजूद ढेरों गैजेट्स के बीच सही और भरोसेमंद डिवाइस चुनना आसान नहीं होता। इसके अलावा लंबे समय तक घर से काम करने के लिए कम्फर्ट, कनेक्टिविटी और प्रोडक्टिविटी भी मायने रखती है, नहीं तो इसका असर काम पर भी आ सकता है। ऐसे में इस लेख में एयर प्यूरीफायर से लेकर नॉइज-कैंसलिंग हेडफोन्स और स्मार्ट पावर स्ट्रिप जैसे जरूरी गैजेट्स आपके वर्क-फ्रॉम-होम एक्सपीरियंस को ज्यादा आसान, आरामदायक बना सकते हैं।
Trending Videos
2 of 11
एयर प्यूरीफायर के साइड इफेक्ट
- फोटो : Adobe Stock
Best Remote Work Accessories: एयर प्यूरीफायर
घर के अंदर लंबे समय तक काम करने पर एयर क्वालिटी काफी मायने रखती है। वहीं, दिल्ली जैसे शहरों में एयर क्वालिटी को लेकर समस्या भी बनी हुई है। ऐसे में एयर क्वालिटी सेंसर वाले आधुनिक एयर प्यूरीफायर धूल, एलर्जेंस और पॉल्यूटेंट्स को कम करने में मदद करते हैं। ये डिवाइस रियल-टाइम में हवा की गुणवत्ता मॉनिटर करते हैं और जरूरत के हिसाब से फैन स्पीड ऑटोमैटिक एडजस्ट कर लेते हैं। खासकर मेट्रो शहरों में यह गैजेट वर्किंग कम्फर्ट बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
4K वेबकैम
- फोटो : adobe stock
4K वेबकैम
ऑनलाइन मीटिंग्स और इंटरव्यू के दौर में बेहतर वेबकैम अब जरूरी एक्सेसरी बन चुका है। इसके बिना ऑनलाइन बातचीत करने में समस्या आ सकती है। ऐसे में 4K वेबकैम स्टैंडर्ड लैपटॉप कैमरों की तुलना में ज्यादा शार्प वीडियो, बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस और प्रोफेशनल फ्रेमिंग देते हैं। इससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का अनुभव काफी बेहतर हो सकता है।
4 of 11
राउटर बैटरी बैकअप
- फोटो : adobe stock
राउटर बैटरी बैकअप
वर्क-फ्रॉम-होम में अगर इंटरनेट सही नहीं चला, तो सारा काम ठप हो सकता है। वहीं, बिजली जानें पर वाई-फाई बंद होने की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में अगर आपके पास राउटर बैटरी बैकअप डिवाइस होगी, तो बिजली कटने पर इंटरनेट बंद होने की झंझट खत्म हो जाएगी। बार-बार पावर कट वाले इलाकों में यह बेहद उपयोगी गैजेट साबित हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 11
वायरलेस चार्जिंग स्टैंड
- फोटो : freepik
वायरलेस चार्जिंग स्टैंड
वर्क डेस्क पर बार-बार चार्जिंग केबल्स की जरूरत खत्म करने के लिए वायरलेस चार्जिंग स्टैंड अच्छा विकल्प है। ये स्टैंड एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और पूरे दिन फोन को चार्ज रखने में मदद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।