सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   UP Smart Meter How check remaining balance prepaid meters

प्रीपेड से पोस्टपेड हुए मीटर: कहीं गायब तो नहीं हो गया आपका बैलेंस? घर बैठे मिनटों में ऐसे चेक करें अपना हिसाब

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 13 May 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Prepaid to Postpaid Meter Update UP: उत्तर प्रदेश सरकार के एलान के बाद से स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदला जा रहा है। इसके बाद कई उपभोक्ताओं को अपने पुराने बैलेंस की जानकारी एप पर नहीं दिख रही। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहां जानिए आपका बचा हुआ बैलेंस कैसे एडजस्ट होगा और फोन से उसकी जानकारी कैसे पा सकते हैं।
 

UP Smart Meter How check remaining balance prepaid meters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

UPPCL Smart Meter Balance Check: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी UPPCL ने उत्तर प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था को धीरे-धीरे पोस्टपेड सिस्टम में बदलना शुरू कर दिया है। इसके बाद उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर सूचित किया जा रहा है कि उनका मीटर अब पोस्टपेड मोड में काम करेगा, लेकिन अब कई उपभोक्ताओं के मन में सवाल है कि आखिर मीटर में बचे हुए बैलेंस को कैसे चेक किया जाएगा, और जो बचा है उसका क्या होगा? जानिए इन सभी सवालों के जवाब इस लेख में विस्तार से...
Trending Videos


जून 2026 से आएगा पोस्टपेड बिल
UPPCL के अनुसार अब पोस्टपेड मीटर का बिल जून 2026 से उपभोक्ताओं को भेजा जाएगा। यह बिल एप, एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए उपभोक्ताओं के पास पहुंचेगा। यानी अब पहले की तरह रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। उपभोक्ता बिजली इस्तेमाल करने के बाद बिल भुगतान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीपेड मीटर का पुराना बैलेंस कहां जाएगा?
अगर आपने मीटर पोस्टपेड में बदलने से पहले रिचार्ज कराया था और उसमें कुछ राशि बची हुई थी, तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि वह रकम खत्म नहीं होगी। यूपीपीसीएल का कहना है कि बचा हुआ बैलेंस आने वाले बिजली बिलों में एडजस्ट हो जाएगा। यानी जितना बैलेंस आपके मीटर में बचा था, उतनी रकम आपके पोस्टपेड बिल से घटा दी जाएगी।

एप पर कैसे चेक कर सकते हैं अपना बैलेंस
अगर आप अपने पुराने बैलेंस की जानकारी देखना चाहते हैं, तो इसके लिए यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें...
  • यूपीपीसीएल एप में लॉगिन करें।
  • होम स्क्रीन पर जाएं।
  • जहां बिल की जानकारी दिखाई देती है, उसके नीचे देखें।
  • वहीं आपको बताया जाएगा कि आपका कितना बैलेंस उपयोग नहीं हुआ था।
  • यही राशि अगले बिल में एडजस्ट की जाएगी।
  • यूपीपीसीएल के अनुसार मई 2026 का बिल जून 2026 के शुरुआती दिनों में जारी किया जा सकता है।



एप का उपयोग न करने वाले ये काम करें
अगर आप एप का इस्तेमाल नहीं करते, तो आप 1912 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं। इसमें आपको कस्टमर आईडी, आखिरी रिचार्ज की जानकारी और ट्रांजेक्शन डिटेल्स देनी पड़ सकती है। इसके बाद ग्राहक सेवा अधिकारी आपको बताएंगे कि आपके मीटर में कितना बैलेंस बचा था और उसे बिल में कैसे एडजस्ट किया जाएगा।

ईमेल से भी पूछ सकते हैं हिसाब
अगर आपको लिखित जानकारी चाहिए, लेकिन आप एप का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो परेशानी की बात नहीं है। आप अपने बचे हुए बैलेंस की जानकारी ईमेल के माध्यम से भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको डिस्कॉम को कस्टमर आईडी, आखिरी रिचार्ज का स्क्रीनशॉट, ट्रांजेक्शन आईडी भेजना होगा। इसके बाद अपने क्षेत्र के डिस्कॉम की मेल आईडी चुननी होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed