{"_id":"6a042ac99744d1d57f046e0b","slug":"top-suvs-under-50-lakh-powerful-luxury-alternatives-giving-tough-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SUV Under 50 Lakh: लग्जरी फीचर्स व शानदार पावर का मेल, ये कारें दे रही हैं फॉर्च्यूनर को भी टक्कर; देखें लिस्ट","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
SUV Under 50 Lakh: लग्जरी फीचर्स व शानदार पावर का मेल, ये कारें दे रही हैं फॉर्च्यूनर को भी टक्कर; देखें लिस्ट
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 13 May 2026 01:11 PM IST
सार
Premium SUVs: भारतीय बाजार में बड़ी एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन हर खरीददार की पहली पसंद फॉर्च्यूनर ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है। 50 लाख की बजट में कई ऐसी एसयूवी हैं, जो फीचर्स, पावर और कंफर्ट के मामले में मजबूत विकल्प बनकर सामने आई हैं। इस लेख में जानें ऐसी कारों के बारे में जो आपके बड़े अपग्रेड का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
प्रीमियम SUVs
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Luxury SUV Under 50 Lakh: भारतीय ऑटो बाजार में जब भी बड़ी और मजबूत एसयूवी की बात होती है, तो सबसे पहले लोगों के मन में एक ही नाम आता है। टोयोटा फॉर्च्यूनर का, इसकी रोड प्रेजेंस, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और मजबूत इमेज ने तमाम ग्राहकों को अपनी ओर खींच रखा है। हालांकि अब ऑटो बाजार में कई ऐसी एसयूवी दस्तक दे चुकी हैं, जो फीचर्स, टेक्नाेलॉजी, कंफर्ट और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के मामले में फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर देती हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई SUV अभी भी कम चर्चित हैं, लेकिन वैल्यू के लिहाज से काफी दमदार विकल्प साबित हो सकती हैं।
Trending Videos
2 of 6
Isuzu MU-X
- फोटो : isuzu
Isuzu MU-X: मजबूत बॉडी और भरोसेमंद डीजल इंजन
भारतीय बाजार में इसुजु मोटर्स की मौजूदगी सीमित जरूर है, लेकिन उसकी MU-X SUV उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प मानी जाती है, जो मजबूत बॉडी और भरोसेमंद डीजल इंजन चाहते हैं। इस गाड़ी में 1.9 लीटर का टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 161 bhp की पावर और 360 Nm टॉर्क जनरेट करता है। SUV में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह एसयूवी खासतौर पर लंबी दूरी और खराब रास्तों के लिए बेहतर मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Skoda Kodiaq
- फोटो : skoda-auto
Skoda Kodiaq: लग्जरी और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन
इस लिस्ट में स्कोडा ऑटो की कोडियाक भी शामिल हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो एसयूवी में लग्जरी और एडवांस दोनों टेक्नोलॉजी चाहते हैं। हाल ही अपडेट हुई कोडियाक में ADAS फीचर्स, 360-डिग्री कैमरा और LED ग्रिल स्ट्रिप जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 204 hp की पावर पैदा करता है। साथ ही यह ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ आती है, जिससे हाईवे और खराब रास्तों दोनों पर बेहतर ग्रिप मिलती है।
4 of 6
Volkswagen Tayron R-Line
- फोटो : volkswagen
Volkswagen Tayron R-Line: स्पोर्टी डिजाइन के साथ यूरोपियन फील
फोक्सवैगन की टायरॉन आर-लाइन भारतीय बाजार में नई लेकिन काफी प्रीमियम एसयूवी मानी जा रही है। मैकेनिकली यह काफी हद तक स्कोडा कोडियाक जैसी है, लेकिन इसका डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी और यूरोपियन अपील वाला है। इसमें 2.0-लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 201 bhp पावर और 320 Nm टॉर्क देता है। इसके साथ 7-स्पीड DSG (डायरेक्ट शिफ्ट गियरबॉक्स) ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो स्मूद और तेज गियर शिफ्टिंग के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
Jeep Meridian
- फोटो : jeep-india
Jeep Meridian: ऑफ-रोड क्षमता और प्रीमियम कम्फर्ट
जीप की मेरिडियन भारतीय बाजार में कुछ खास चर्चा में नहीं रहती, लेकिन यह एसयूवी ऑफ-रोडिंग और फैमिली कंफर्ट दोनों का अच्छा मिश्रण मानी जाती है। आपको बता दें इसमें 2.0-लीटर Multijet II टर्बो डीजल इंजन मिलता है जो 167.67 bhp पावर और 350 Nm टॉर्क पैदा करता है। एसयूवी में 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।