{"_id":"6a04274d32b96a4f98067def","slug":"how-to-update-mobile-number-in-lpg-gas-connection-online-offline-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट: गलत मोबाइल नंबर से रुक सकती हैं कई सेवाएं, घर बैठे ऐसे करें अपडेट","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट: गलत मोबाइल नंबर से रुक सकती हैं कई सेवाएं, घर बैठे ऐसे करें अपडेट
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Wed, 13 May 2026 12:55 PM IST
सार
LPG Mobile Number Update: अगर आपके LPG गैस कनेक्शन में पुराना या बंद मोबाइल नंबर जुड़ा है, तो अगली गैस बुकिंग आपके लिए परेशानी बन सकती है। OTP, सब्सिडी और डिलीवरी अलर्ट जैसी जरूरी सेवाएं रुक सकती हैं। अच्छी बात यह है कि अब घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में नया नंबर अपडेट किया जा सकता है।
विज्ञापन
गैस कनेक्शन में मोबाइल नंबर बदलना है आसान
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में करोड़ों लोग LPG गैस कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार लोग मोबाइल नंबर बदल लेते हैं और गैस कनेक्शन में पुराना नंबर ही जुड़ा रह जाता है। यही छोटी सी गलती बाद में बड़ी परेशानी बन सकती है। गैस बुकिंग, OTP वेरिफिकेशन, सब्सिडी अपडेट और डिलीवरी अलर्ट जैसी कई जरूरी सेवाएं मोबाइल नंबर से जुड़ी होती हैं। कई बार लोग लंबे समय तक नंबर रिचार्ज नहीं करवाते, जिसके चलते वह नंबर बंद कर दिया जाता है। ऐसे में लिंक नंबर बंद होने से बुकिंग समेत कई सुविधाएं बंद हो जाती हैं।
Trending Videos
एलपीजी सिलिंडर
- फोटो : Adobe Stock
क्यों जरूरी है सही मोबाइल नंबर लिंक होना
आजकल LPG कंपनियां लगभग हर जरूरी अपडेट SMS और मोबाइल अलर्ट के जरिए भेजती हैं। सिलेंडर बुक होने से लेकर डिलीवरी तक की जानकारी मोबाइल पर आती रहती है। अगर आपके अकाउंट में पुराना या बंद नंबर जुड़ा है, तो OTP नहीं मिलेगा और डिलीवरी कोड भी नहीं आएगा। बिना डिलीवरी कोड के कई जगह सिलेंडर डिलीवरी भी नहीं होती। यही वजह है कि गैस कंपनियां ग्राहकों को समय-समय पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखने की सलाह देती हैं।

ऑनलाइन ऐसे बदलें LPG कनेक्शन का मोबाइल नंबर
- फोटो : Amar Ujala
ऑनलाइन ऐसे बदलें LPG कनेक्शन का मोबाइल नंबर
अब मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस तीनों कंपनियां ऑनलाइन सुविधा देती हैं। आप दो तरीकों से गैस कनेक्शन में अपना मोबाइल नंबर अपडेट तक सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले अपनी गैस कंपनी (एचपी, इंडेन, भारत गैस) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। वहां कंज्यूमर नंबर, एलपीजी आईडी या पुराना फोन नंबर डालकर लॉगइन करें। इसके बाद अकाउंट या प्रोफाइल सेक्शन में जाकर अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट कर लें।
स्टेप 2: यदि आप गैस कंपनी के मोबाइल एप (Mobile App) का यूज करते हैं, तो उसका एप खोलें। वहां कंज्यूमर नंबर या मोबाइल नंबर डालकर लॉगइन कर लें। इसके बाद प्रोफाइल या अकाउंट सेक्शन में जाकर नया नंबर अपडेट कर लें।

ऑफलाइन तरीका भी है आसान
- फोटो : Adobe stock
ऑफलाइन तरीका भी है आसान
अगर आप ऑनलाइन फोन नंबर अपडेट नहीं करना चाहते, वे अपनी नजदीकी गैस एजेंसी जाकर भी नंबर बदलवा सकते हैं। वहां एक छोटा फॉर्म भरना होता है। ध्यान रखें कि एजेंसी जाते समय अपने साथ आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र जरूर रखें।
वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद नया नंबर अपडेट कर दिया जाता है। कई एजेंसियों में यह काम तुरंत हो जाता है, जबकि कुछ मामलों में 24 घंटे तक लग सकते हैं।

नंबर अपडेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
नंबर अपडेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल नंबर अपडेट करते समय वही नंबर दें जो हमेशा एक्टिव रहता हो। क्योंकि आगे आने वाले सभी OTP और अलर्ट उसी नंबर पर आएंगे। नंबर अपडेट होने के बाद एक बार गैस बुकिंग करके जरूर जांच लें कि SMS और डिलीवरी मैसेज सही तरीके से मिल रहे हैं या नहीं।