सब्सक्राइब करें

SUV Under 50 Lakh: लग्जरी फीचर्स व शानदार पावर का मेल, ये कारें दे रही हैं फॉर्च्यूनर को भी टक्कर; देखें लिस्ट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 13 May 2026 01:11 PM IST
सार

Premium SUVs: भारतीय बाजार में बड़ी एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन हर खरीददार की पहली पसंद फॉर्च्यूनर ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है। 50 लाख की बजट में कई ऐसी एसयूवी हैं, जो फीचर्स, पावर और कंफर्ट के मामले में मजबूत विकल्प बनकर सामने आई हैं। इस लेख में जानें ऐसी कारों के बारे में जो आपके बड़े अपग्रेड का कारण बन सकती हैं। 
 

विज्ञापन
Top SUVs Under ₹50 Lakh: Powerful, Luxury Alternatives Giving Tough
प्रीमियम SUVs - फोटो : amarujala.com
Luxury SUV Under 50 Lakh: भारतीय ऑटो बाजार में जब भी बड़ी और मजबूत एसयूवी की बात होती है, तो सबसे पहले लोगों के मन में एक ही नाम आता है। टोयोटा फॉर्च्यूनर का, इसकी रोड प्रेजेंस, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और मजबूत इमेज ने तमाम ग्राहकों को अपनी ओर खींच रखा है। हालांकि अब ऑटो बाजार में कई ऐसी एसयूवी दस्तक दे चुकी हैं, जो फीचर्स, टेक्नाेलॉजी, कंफर्ट और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के मामले में फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर देती हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई SUV अभी भी कम चर्चित हैं, लेकिन वैल्यू के लिहाज से काफी दमदार विकल्प साबित हो सकती हैं।
Trending Videos
Top SUVs Under ₹50 Lakh: Powerful, Luxury Alternatives Giving Tough
Isuzu MU-X - फोटो : isuzu
Isuzu MU-X:  मजबूत बॉडी और भरोसेमंद डीजल इंजन
भारतीय बाजार में इसुजु मोटर्स की मौजूदगी सीमित जरूर है, लेकिन उसकी  MU-X SUV उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प मानी जाती है, जो मजबूत बॉडी और भरोसेमंद डीजल इंजन चाहते हैं। इस गाड़ी में 1.9 लीटर का टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 161 bhp की पावर और 360 Nm टॉर्क जनरेट करता है। SUV में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह एसयूवी खासतौर पर लंबी दूरी और खराब रास्तों के लिए बेहतर मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Top SUVs Under ₹50 Lakh: Powerful, Luxury Alternatives Giving Tough
Skoda Kodiaq - फोटो : skoda-auto
Skoda Kodiaq:  लग्जरी और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन
इस लिस्ट में स्कोडा ऑटो की कोडियाक भी शामिल हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो एसयूवी में लग्जरी और एडवांस दोनों टेक्नोलॉजी चाहते हैं। हाल ही अपडेट हुई कोडियाक में  ADAS फीचर्स, 360-डिग्री कैमरा और LED ग्रिल स्ट्रिप जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 204 hp की पावर पैदा करता है। साथ ही यह ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ आती है, जिससे हाईवे और खराब रास्तों दोनों पर बेहतर ग्रिप मिलती है।
Top SUVs Under ₹50 Lakh: Powerful, Luxury Alternatives Giving Tough
Volkswagen Tayron R-Line - फोटो : volkswagen
Volkswagen Tayron R-Line:  स्पोर्टी डिजाइन के साथ यूरोपियन फील
फोक्सवैगन की टायरॉन आर-लाइन भारतीय बाजार में नई लेकिन काफी प्रीमियम एसयूवी मानी जा रही है। मैकेनिकली यह काफी हद तक स्कोडा कोडियाक जैसी है, लेकिन इसका डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी और यूरोपियन अपील वाला है। इसमें 2.0-लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 201 bhp पावर और 320 Nm टॉर्क देता है। इसके साथ 7-स्पीड DSG (डायरेक्ट शिफ्ट गियरबॉक्स) ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो स्मूद और तेज गियर शिफ्टिंग के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
Top SUVs Under ₹50 Lakh: Powerful, Luxury Alternatives Giving Tough
Jeep Meridian - फोटो : jeep-india
Jeep Meridian: ऑफ-रोड क्षमता और प्रीमियम कम्फर्ट
जीप की मेरिडियन भारतीय बाजार में कुछ खास चर्चा में नहीं रहती, लेकिन यह एसयूवी ऑफ-रोडिंग और फैमिली कंफर्ट दोनों का अच्छा मिश्रण मानी जाती है। आपको बता दें इसमें 2.0-लीटर Multijet II टर्बो डीजल इंजन मिलता है जो 167.67 bhp पावर और 350 Nm टॉर्क पैदा करता है। एसयूवी में 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed