सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   airtel vs jio best prepaid plans under 1000 rupees list

Jio vs Airtel: 1,000 रुपये के अंदर किसमें मिलते हैं सबसे बेस्ट प्रीपेड प्लान?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 12 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Jio vs Airtel Prepaid Plans Under 1,000: अगर आप नया प्रीपेड रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखना अब काफी नहीं है। Airtel और Jio दोनों ही अब OTT, AI टूल्स और क्लाउड स्टोरेज जैसे कई एक्स्ट्रा फायदे दे रहे हैं। लेकिन असली वैल्यू किस प्लान में मिल रही है? यही सवाल अब यूजर्स को उलझा रहा है।

airtel vs jio best prepaid plans under 1000 rupees list
किसके प्लान में ज्यादा फायदा? - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

भारत में प्रीपेड यूजर्स के लिए Airtel और Jio लगातार नए रिचार्ज प्लान पेश कर रहे हैं। अब मुकाबला सिर्फ कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं रहा। कंपनियां OTT सब्सक्रिप्शन, AI फीचर्स, क्लाउड स्टोरेज और एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स के जरिए यूजर्स को आकर्षित कर रही हैं।
Trending Videos


अगर आपका बजट ₹1000 से कम है, तो दोनों कंपनियों के पास कई ऐसे प्लान मौजूद हैं जो अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

Airtel के प्लान में एंटरटेनमेंट और ज्यादा डेटा पर फोकस
Airtel के कई प्लान्स में एयरटेल एक्सट्रीम प्ले, सोनी लिव, अमेजन प्राइम लाइट, एपल म्यूजिक और गूगल वन जैसे फायदे दिए जा रहे हैं।

कंपनी का ₹979 वाला प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड 5G के साथ 2GB डेली डेटा मिलता है। वहीं ₹838 वाला प्लान ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहतर माना जा सकता है क्योंकि इसमें हर दिन 3GB डेटा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एयरटेल प्लान डेली डेटा वैधता कॉल्स SMS अतिरिक्त बेनिफिट्स
₹979 अनलिमिटेड 5G + 2GB/दिन 84 दिन अनलिमिटेड 100/दिन SonyLiv, Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium
₹838 अनलिमिटेड 5G + 3GB/दिन 56 दिन अनलिमिटेड 100/दिन Amazon Prime Lite, SonyLiv, Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium
₹649 अनलिमिटेड 5G + 2GB/दिन 56 दिन अनलिमिटेड 100/दिन Adobe Express Premium
₹579 1.5GB/दिन 56 दिन अनलिमिटेड 100/दिन Adobe Express Premium, Airtel Xstream Play
₹429 अनलिमिटेड 5G + 2.5GB/दिन 1 महीना अनलिमिटेड 100/दिन Adobe Express Premium, Airtel Xstream Play
₹379 अनलिमिटेड 5G + 2GB/दिन 1 महीना अनलिमिटेड 100/दिन Apple Music, Adobe Express Premium, Google One
₹199 कुल 2GB डेटा 28 दिन अनलिमिटेड 100/दिन Adobe Express Premium, Airtel Xstream Play

Airtel उन यूजर्स को ज्यादा टारगेट कर रहा है जो लंबे समय की वैलिडिटी और म्यूजिक-वीडियो स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स चाहते हैं।

Jio के प्लान में OTT और AI फीचर्स पर जोर
दूसरी तरफ Jio अपने प्लान्स में जियो हॉटस्टार, जियो टीवी, जियो एआई क्लाउड और गूगल जेमिनी प्रो जैसे फीचर्स दे रहा है। ₹949 वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेली डेटा मिलता है। इसके अलावा OTT और AI सर्विसेज भी शामिल हैं।

Jio का ₹500 वाला 'मेगा कंटेंट प्लान' खास चर्चा में है क्योंकि इसमें प्राइम वीडियो मोबाइल, यूट्यूब प्रीमियम, सोनी लिव, जी5, डिस्कवरी+ और कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है।
 
जियो प्लान डेली डेटा वैधता कॉल्स SMS अतिरिक्त बेनिफिट्स
₹949 अनलिमिटेड 5G + 2GB/दिन 84 दिन अनलिमिटेड 100/दिन JioHotstar, JioTV, JioAICloud, Google Gemini Pro
₹859 अनलिमिटेड 5G + 2GB/दिन 84 दिन अनलिमिटेड 100/दिन JioHotstar, JioTV, JioAICloud, Google Gemini Pro
₹629 अनलिमिटेड 5G + 2GB/दिन 56 दिन अनलिमिटेड 100/दिन JioHotstar, JioTV, JioAICloud, Google Gemini Pro
₹500 अनलिमिटेड 5G + 2GB/दिन 28 दिन अनलिमिटेड 100/दिन Prime Video Mobile, YouTube Premium, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, JioHotstar
₹450 अनलिमिटेड 5G + 2GB/दिन 36 दिन अनलिमिटेड 100/दिन JioHotstar, JioTV, JioCloud, Google Gemini Pro
₹399 अनलिमिटेड 5G + 2.5GB/दिन 28 दिन अनलिमिटेड 100/दिन FanCode, JioGames Mobile, JioHotstar
₹349 अनलिमिटेड 5G + 2GB/दिन 28 दिन अनलिमिटेड 100/दिन JioHotstar, JioTV, JioAICloud, Google Gemini Pro
₹198 अनलिमिटेड 5G + 2GB/दिन 14 दिन अनलिमिटेड 100/दिन JioTV, JioAICloud

स्पोर्ट्स और गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए ₹399 वाला प्लान भी आकर्षक है, जिसमें फैनरोड और जियो गेम्स मोबाइल का फायदा मिलता है।

Jio vs Airtel: किसका प्लान ज्यादा वैल्यू देता है?
अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी है, तो Airtel के कुछ प्लान बेहतर साबित हो सकते हैं। खासतौर पर वे यूजर्स जो रोज ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।
 
प्लान कीमत ऑपरेटर वैधता डेली डेटा अनलिमिटेड कॉलिंग 100 SMS/दिन अतिरिक्त बेनिफिट्स
₹979 एयरटेल 84 दिन 2GB/दिन हां हां SonyLiv, Airtel Xstream Play, अनलिमिटेड 5G
₹949 जियो 84 दिन 2GB/दिन हां हां JioHotstar, JioTV, JioAICloud, Google Gemini Pro


लेकिन अगर आप OTT कंटेंट, AI फीचर्स और एंटरटेनमेंट सर्विसेज चाहते हैं, तो Jio के प्लान ज्यादा वैल्यू ऑफर करते दिखाई देते हैं। अंत में आप कौन सा प्लान चुनेंगे, ये आपकी जरूरत पर निर्भर करता है कि आपको ज्यादा डेटा चाहिए या ज्यादा OTT वाले बेनिफिट्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed